Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म सूर्यपुत्र कर्ण में काम करेगे अभिनेता शाहिद कपूर
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मेन स्लाइड

डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म सूर्यपुत्र कर्ण में काम करेगे अभिनेता शाहिद कपूर

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
shahid-kapoor-1565027238

एक्टर शाहिद कपूर ने अपने फिल्मी करियर में कई तरह के रोल प्ले कर लिए हैं. कबीर सिंह से लेकर पद्मावत के रतन सिंह तक, एक्टर ने अपनी परफॉर्मेंस से हमेशा इंप्रेस किया है.

अब खबर आ रही है कि शाहिद कपूर एक बार फिर बड़ा एक्सपेरिमेंट करने जा रहे हैं. उन्होंने रंग दे बसंती डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा संग हाथ मिला लिया है.

खबरे हैं कि राकेश महाभारत के किरदार सूर्यपुत्र कर्ण पर एक फिल्म बनाना चाहते हैं. वे महाभारत की कहानी कर्ण के नजरिए से बताना चाहते हैं. अब उस खास प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने शाहिद कपूर से बात की है.

वे चाहते हैं शाहिद कपूर उनकी फिल्म में कर्ण का रोल अदा करें. एक न्यूज पोर्टल के मुताबिक ये राकेश ओमप्रकाश मेहरा का एक ड्रीम प्रोजेक्ट है और वे लंबे समय से इस पर फिल्म बनाना चाहते थे.

खबर ये भी है कि डायरेक्टर को अपनी इस मेगा बजट फिल्म के लिए निर्माता मिल गया है, वहीं शाहिद ने भी इस रोल के लिए हामी भर दी है, ऐसे में साल के अंत तक फिल्म की शूटिंग शुरू की जा सकती है.

शाहिद कपूर की बात करें तो अभी वे अपनी फिल्म जर्सी की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं. क्रिकेटर की जिंदगी पर बनने जा रही इस फिल्म के लिए शाहिद काफी मेहनत कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर उनके कई ऐसे वीडियो वायरल रहे हैं जिन्हें देख फैन्स को पूरी उम्मीद है कि एक्टर एक बार फिर बड़ा सरप्राइज देने को तैयार हैं. फिल्म को इसी साल रिलीज किया जा सकता है.

वहीं पिछली बार शाहिद को फिल्म कबीर सिंह में देखा गया था. वो फिल्म एक्टर के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई और उनके करियर को नई दिशा देने वाली रही.

Post navigation

Previous: बड़ी खबर : मुरादाबाद में राम मंदिर निर्माण के नाम पर हिंदू संगठनों द्वारा ठगी की जा रही
Next: मध्यप्रदेश : माँ ने अपने 8 माह के इकलौते बेटे को कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.