Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • CSK इन दो अनुभवी खिलाड़ियों को करेगी टीम से बाहर, जानें क्या है वजह
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

CSK इन दो अनुभवी खिलाड़ियों को करेगी टीम से बाहर, जानें क्या है वजह

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
8af4657e9f422e89bead19a828323875baa5bfc95151cbac4a2f830e6b721747

IPL 2021 का ऑक्शन फरवरी में होना है। इससे पहले आइपीएल की आठ टीमों को अपने खिलाड़ियों को रिटेन करने और रिलीज करने के लिए डेडलाइन मिल गई है। इसी बीच रिपोर्ट सामने आ रही है कि चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके की फ्रेंचाइजी अपने चार खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है। यहां तक कि दो खिलाड़ियों को रिलीज करने की बात सामने आ गई है, जबकि दो खिलाड़ियों पर अभी संशय बना हुआ है।

सीएसके अनुभवी लेग स्पिनर पीयुष चावला और सलामी बल्लेबाज मुरली विजय को रिलीज करेगी, जबकि सुरेश रैना और केदार जाधव को भी टीम रिलीज कर सकती है। आज इस पर फैसला हो जाएगा। फ्रेंचाइजियों को आज शाम तक खिलाड़ियों को रिलीज और रिटेन करना है, क्योंकि अगले महीने मिनी ऑक्शन होना है। इसी बीच खबर है कि सीएसके 6 करोड़ 75 लाख में खरीदे गए पीयुष चावला को रिलीज करेगी।

एमएस धौनी की कप्तानी वाली टीम 2 करोड़ रुपये में खरीदे गए मुरली विजय को भी टीम से बाहर कर सकती है, जबकि 2 करोड़ रुपये सैलरी पाने वाले शेन वॉटसन के रिप्लेसमेंट की तलाश में भी सीएसके किसी ओपनर पर बोली लगा सकती है। इसके अलावा 7 करोड़ 80 लाख रुपये की सैलरी पाने वाले केदार जाधव को भी टीम से बाहर किया जा सकता है, क्योंकि उनका प्रदर्शन पिछले सीजन में बहुत ही खराब रहा है।

हालांकि, सीएसके मैनेजमेंट केदार जाधव को लेकर टीम के कप्तान एमएस धौनी से बात करेगी। वहीं, सीएसके के दूसरे बड़े चेहरे यानी सुरेश रैना पर भी संशय बना हुआ है, जो 11 करोड़ रूपये सैलरी के तौर पर सीएसके से ले रहे थे। हालांकि, पिछले साल मैनेजमेंट ने कहा था कि वे अपने उपकप्तान को रिलीज नहीं करेंगे, लेकिन मौजूदा हालातों को देखते हुए माना जा रहा है कि उनके टीम के साथ बने रहने के चांस 50-50 हैं।

Post navigation

Previous: भारत के ‘नंबर वन’ विकेटकीपर बने ऋषभ पंत, धोनी, किरमानी और मोरे को भी छोड़ा पीछे
Next: सोने-चांदी के आज फिर बढे भाव, कीमत बढ़ने के पीछे है ये खास वजह

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.