Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सोने-चांदी के आज फिर बढे भाव, कीमत बढ़ने के पीछे है ये खास वजह
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

सोने-चांदी के आज फिर बढे भाव, कीमत बढ़ने के पीछे है ये खास वजह

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
gold-3-1591356482-1591870793

ग्लोबल मार्केट के ट्रेंड के मुताबिक घरेलू मार्केट में गोल्ड और सिल्वर के दाम में बढ़त दर्ज की गई है. अमेरिकी अर्थव्यवस्था में राहत पैकेज मिलने की उम्मीद बढ़ने से गोल्ड और सिल्वर के दाम में बढ़त दर्ज की गई है. राहत पैकेज की वजह से महंगाई में इजाफा हो सकता है. इसलिए निवेशक गोल्ड की खरीदारी के जरिये महंगाई की हेजिंग कर रहे हैं. लिहाजा गोल्ड की कीमतें बढ़ रही हैं. पिछले सप्ताह डॉलर इंडेक्स चार सप्ताह के उच्च स्तर से नीचे उतर गया. इससे भी गोल्ड में खरीदारी बढ़ी और इसके दाम चढ़े.

एमसीएक्स में गोल्ड और सिल्वर की चमक बढ़ी 

इस बीच, घरेलू मार्केट में एमसीएक्स में गोल्ड और सिल्वर की कीमत में बढ़त दर्ज की गई. बुधवार को एमसीएक्स में गोल्ड 0.27 फीसदी चढ़ कर 4,115 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. वहीं सिल्वर 0.3 फीसदी बढ़ कर 66,234 करोड़ रुपये प्रति किलो हो गया. पिछले सेशन में गोल्ड और सिल्वर की कीमत क्रमश: 0.2 और 0.9 फीसदी बढ़ी. ग्लोबल मार्केट में गोल्ड डॉलर के सस्ता होने से चढ़ा हुआ नजर आया.  आईबीजेए के मुताबिक मंगलवार को गोल्ड 49,007 रुपये प्रति दस ग्राम रहा. वहीं सिल्वर की कीमत रही 65,801 रुपये प्रति किलो.

ग्लोबल मार्केट में भी चढ़ा गोल्ड 

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड रेट में बढ़त दर्ज की गई. स्पॉट गोल्ड रेट में 0.5 की बढ़ोतरी हुई और यह 1848.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया वही डॉलर इंडेक्स में 0.14 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. वहीं सिल्वर की कीमत में 0.9 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई और यह 25.42 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया.वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल का कहना है कि आने वाले दिनों में गोल्ड की कीमत में इजाफा होगा क्योंकि आर्थिक रिकवरी की वजह से इसकी खपत को बढ़ावा मिल सकता है.

Post navigation

Previous: CSK इन दो अनुभवी खिलाड़ियों को करेगी टीम से बाहर, जानें क्या है वजह
Next: तांडव पर धार्म‍िक भावनाओं को आहत करने लगा आरोप, निर्माताओं से पूछताछ के लिए मुंबई पहुंची यूपी पुलिस

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.