Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • शादी के लिए परिवार के साथ वेन्यू के लिए रवाना हुईं नताशा, तेजी से वायरल हो रही वीडियो और तस्वीरें
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मेन स्लाइड

शादी के लिए परिवार के साथ वेन्यू के लिए रवाना हुईं नताशा, तेजी से वायरल हो रही वीडियो और तस्वीरें

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (29)

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की शादी की तैयारियां काफी समय से चल रही हैं. दो दिन बाद 24 जनवरी को वरुण और नताशा शादी की बंधन में बंधने वाले हैं. ऐसे में टीम ब्राइड वेन्यू के लिए रवाना हो चुकी है. नताशा वेन्यू के लिए अपने परिवार के साथ रवाना हो चुकी हैं. इस दौरान नताशा और उनके परिवार के कुछ वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं.

शादी के वेन्यू पर कपल  के शादी के शादी के जोड़े से लेकर तमाम फूल और मिठाईयां भी पहुंच रही हैं. शादी की रस्मों के लिए वरुण धवन का  परिवार भी रवाना हो चुकी है और जल्द ही वरुण धवन भी वेन्यू के लिए निकलने वाले हैं. बहुत जल्द शादी की रस्में अलीबाग स्थित शादी के वेन्यू पर शुरू होने वाली हैं.

सामने आई तस्वीरों और वीडियो को देखने के बाद साफ है कि नताशा के चेहरे पर शादी वाला ग्लो और खुशी खूब दिखाई दे रही है. बता दें कि वरुण और नताशा बचपन के दोस्त हैं और काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. ऐसे में फैंस भी इनकी शादी के लिए काफी एक्साइटेड हैं.

24 जनवरी को जिस रिसॉर्ट में वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी होने वाली है उसका नाम ‘द मैन्शन हाउस’ है, जो एक एकड़ में फैला हुआ है. बताया जा रहा है कि नताशा जहां वेन्यू के लिए रवाना हो चुकी हैं तो वहीं वरुण धवन भी आज ही वेन्यू पर पहुंचेगे जिसके बाद इनकी शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: यूपी: वाराणसी में आज वैक्सीन लगावाने वालों से बात करेंगे प्रधानमंत्री, जानेंगे उनका अनुभव
Next: कर्नाटक: शिमोगा डाइनामाइट ब्लास्ट में आठ की हुई मौत, पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 9 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 9 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 9 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.