Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कर्नाटक: शिमोगा डाइनामाइट ब्लास्ट में आठ की हुई मौत, पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख
  • देश

कर्नाटक: शिमोगा डाइनामाइट ब्लास्ट में आठ की हुई मौत, पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (30)

कर्नाटक शिमोगा में हुए दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने दुख व्यक्त किया है। बृहस्पतिवार रात को ट्रक में भरकर ले जाए जा रहे विस्फोटक में धमाका हो गया जिससे कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और आसपास के क्षेत्र में झटके महसूस किए गए।

इस हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। साथ ही घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की।

जनकारी के मुताबिक ये विस्फोटक से लगे एक ट्रक में ब्लास्ट हुआ है। खबरों के अनुसार, एक गांव में रेलवे क्रशर साइट यानी पत्थर थोड़ने की जगह पर विस्फोटक से भरे ट्रक में धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के क्षेत्र में झटके तक महसूस किए गए।  जिसके झटके न सिर्फ शिमोगा जिले में, बल्कि आसपास चिक्कमंगलुरु और दावणगिरी जिलों में भी महसूस किए गए।

शिवमोगा ग्रामीण के विधायक अशोक नाइक ने बताया कि हर जगह धुआं ही धुआं था। कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। शिवमोगा के डिप्टी कमिश्नर केबी शिवकुमार ने बताया कि पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। उन्होंने घटनास्थल पर और विस्फोटक पड़ा होने की आशंका जताई है।

इतना ही नहीं धमाका इतना बड़ा था कि सड़क भी टूट गई। साथ ही आसपास मौजूद घरों और दफ्तरों के शीशे भी चकनाचूर हो गए। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।  गौरतलब है कि शिमोगा कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री बीएस येदियुरप्‍पा का गृह जनपद है। सीएम ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश भी दे दिए हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: शादी के लिए परिवार के साथ वेन्यू के लिए रवाना हुईं नताशा, तेजी से वायरल हो रही वीडियो और तस्वीरें
Next: देश में पिछलें 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 14 हजार से ज्यादा नए मामले, सक्रिय मामले घटे

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 9 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 9 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 9 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.