Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • तांडव वेब सीरीज के प्रोडूसर और डायरेक्टर यूपी पुलिस ने मुंबई में चार घंटें की पूछताछ
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र

तांडव वेब सीरीज के प्रोडूसर और डायरेक्टर यूपी पुलिस ने मुंबई में चार घंटें की पूछताछ

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (20)

तांडव वेब सीरीज को लेकर शुरू हुए विवाद की जांच करने मुंबई गई यूपी पुलिस की टीम ने वेब सीरीज तांडव के प्रोडूसर और डायरेक्टर से 4 घंटे तक लंबी पूछताछ की है. इस दौरान तांडव की टीम ने उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों के सामने अपना पक्ष रखा है. यूपी पुलिस की टीम अब मुंबई से वापस जा रही है.

शुक्रवार को मुंबई के अंधेरी और जुहू में यूपी पुलिस के समक्ष वेब सीरीज तांडव की टीम पेश हुई. इनमें फिल्म के प्रोडूसर हिमांशु कृष्ण मेहरा, डायरेक्टर अली अब्बास जफर और राइटर गौरव सोलंकी शामिल थे.  इन तीनों ने अलग अलग पेश होकर यूपी पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया है. सुरक्षा के कारण इनसे अलग अलग लोकेशन पर पूछताछ की गई थी. इस दौरान वेब सीरीज निर्माताओं ने विस्तार से अपना पक्ष यूपी पुलिस के समक्ष रखा.

यूपी पुलिस ने इनसे आवश्यक स्पष्टीकरण भी मांगा. अमेजॉन प्राइम की कंटेंट हेड अपर्णा पुरोहित से यूपी पुलिस पूछताछ नहीं कर सकती है. अपर्णा अभी दिल्ली में हैं इसलिए उनका बयान रिकॉर्ड नहीं हो पाया है. यूपी पुलिस दिल्ली जाकर अलग से अपर्णा का बयान दर्ज करेगी. यूपी पुलिस की टीम ने कहा है कि अब हम लोग वापस यूपी जा रहे हैं. हम अपने वरिष्ठ अधिकारीयों से इस मामले पर चर्चा करेंगे और अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेंगे.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद जो बाइडेन ने दिया बयान कहा भारत और अमेरिका के बीच संबंध होंगे मजबूत
Next: ब्राजील के राष्ट्रपति ने कोरोना वैक्सीन की खुराक के लिए प्रधानमंत्री मोदी को किया धन्यवाद

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.