Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • इंग्लैंड की टीम के कप्तान जो रूट ने बनाया शतक, श्रीलंकाई टीम के महान खिलाड़ी ने की तारीफ
  • खेल
  • देश
  • विदेश

इंग्लैंड की टीम के कप्तान जो रूट ने बनाया शतक, श्रीलंकाई टीम के महान खिलाड़ी ने की तारीफ

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
TALKSPORT-Joe-Root-and-England-Fan

श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला जारी है। इसी मैच में इंग्लैंड की टीम के कप्तान जो रूट ने शतक जड़ा है। हालांकि, वे दोहरे शतक से चूक गए। इसी पारी को लेकर श्रीलंकाई टीम के महान खिलाड़ी कुमार संगकारा ने जो रूट की तारीफ की है। पहले टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले जो रूट ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 186 रनों का योगदान दिया था।

जो रूट की ये पारी इसलिए खास थी, क्योंकि जिस पिच पर इंग्लैंड के बाकी बल्लेबाज संघर्ष कर रहे थे। उसी पिच पर जो रूट ने आसानी से अपने शॉट खेले और इंग्लैंड को 344 रनों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इसको लेकर कुमार संगकारा ने कहा, “बेहतरीन, हर कोई इस बात से हैरान है कि किस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी को इतना आसान बना दिया। सिर्फ इस पारी में ही नहीं, बल्कि इससे पहले सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भी, जिसमें शायद पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर थी।”

संगकारा ने आगे कहा, “उनका गेमप्लान शानदार था और उन्होंने इस पर अच्छे से किया। जिस तरह से उन्होंने स्वीप, रिवर्स स्वीप शॉट खेले और स्ट्राइक बदली। उनकी बल्लेबाजी की हर चीज बहुत ही शानदार दिखी। इस पारी को देखना शानदार था और इससे काफी कुछ सीखा जा सकता है।” दाएं हाथ के बल्लेबाज जो रूट ने गॉल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 309 गेंद पर 18 चौकों की मदद से 186 रन बनाए।

Post navigation

Previous: वर्ल्ड कप 2019 को लेकर रिषभ पंत का बड़ा खुलासा, सेमीफाइनल नहीं जिताने से थे निराश
Next: बजट में आपने अक्सर सुना होगा इन शब्दों के बारे में, जानिए इनका मतलब

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-30 at 6.12.07 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

Sarvoday Times 1 month ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.