Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में पिछलें 24 घंटों में सामने आए 12 हजार से ज्यादा नए मामले, करीब 97% लोग हुए स्वस्थ
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

देश में पिछलें 24 घंटों में सामने आए 12 हजार से ज्यादा नए मामले, करीब 97% लोग हुए स्वस्थ

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
27_01_2021-corona_vaccine_21310489_m

देश में कोरोना महामारी के हालात में तेजी से सुधार आ रहा है। एक तरफ देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या करीब 97 फीसद हो गई है तो दूसरी ओर सक्रिय मामले भी लगातार कम हो रहे हैं। बीते 24 घंटों की बात करें तो देश में इस दौरान 12,689 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 137 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के अब तक कुल 1 करोड़ 6 लाख 89 हजार 527 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इसमें से 1 करोड़ 3 लाख 59 हजार 305 लोग कोरोना संक्रमण से रिकवर हो चुके हैं। भारत में कोरोना के सक्रिय मामले भी लगातार कम हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में फिलहाल कोरोना के 1 लाख 76 हजार 498 एक्टिव केस हैं। भारत में कोरोना से अब तक कुल 1 लाख 53 हजार 724 लोगों की मौत हो चुकी है।

रिकवरी दर 97 फीसद के पास पहुंचा

भारत में कोरोना की रिकवरी दर में बढ़ोत्तरी हुई है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना संक्रमण से 13,320 लोग ठीक हो चुके हैं। इससे रिकवरी दर 96.91% हो गई है। कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो बीते 24 घंटों में 768 एक्टिव केस कम हुए हैं। इससे एक्टिव दर 1.65% हो गई है। भारत की कोरोना मृत्यु दर 1.44% है।

देश में 19.30 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। देश में अब तक 19.30 करोड़ से ज्यादा कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में मंगलवार(26 जनवरी, 2021) तक 19,36,13,120 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 5,50,426 टेस्ट कल किए गए हैं।

देश में अब तक 20 लाख से अधिक टीकाकरण

देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 20 लाख 29 हजार 480 लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से बीते 24 घंटों में 5,671 को टीका लगाया गया है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दुनिया भर में फैला कोरोना का प्रकोप, अमेरिका अब भी पहले स्थान पर
Next: दिल्‍ली हिंसा में 15 पर एफआईआर दर्ज, गैंगस्टर लक्खा सिंह का नाम आया सामने

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.