Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • MP: दिसंबर के मुकाबले जनवरी में आधी हुई कोरोना मरीजों के मौत का आकड़ा, नए मामलों में भी कमी
  • देश
  • मध्य प्रदेश

MP: दिसंबर के मुकाबले जनवरी में आधी हुई कोरोना मरीजों के मौत का आकड़ा, नए मामलों में भी कमी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
orig_202003221343021584941269_1604261806

करीब 10 महीने बाद मध्यप्रदेश में कोरोना के नए केस और मौतों की रफ्तार धीमी होती जा रही है। जी हाँ, वहीं अब जनवरी के महीने में कोरोना के यह आंकड़े सभी को ख़ुशी देने वाले हैं। खबरों के अनुसार बीते सात दिन से प्रदेश के 40 जिलों में कोरोना के कारण एक भी मौत नहीं हुई है। जी हाँ, कहा जा रहा है जनवरी में 28 दिनों के दौरान 184 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई, वहीं करीब 11 हजार ही नए मामले सामने आए हैं जो एक उम्मीद बाँधने वाले आंकड़े हैं। जी दरअसल दिसंबर में मौतों की संख्या 366 और नए केस 39 हजार से ज्यादा रहे थे।

उसे देखकर कहा जा सकता है कि नए केस की संख्या और मौत का ग्राफ काफी नीचे आ गया है। वैसे इसका सबसे मुख्य कारण यह कहा जा सकता है कि लोगों में जागरूकता बढ़ी है और दूसरी तरफ वैक्सीन का आना भी रहा है। वैसे इन सबसे परे इस समय भी हर दिन 16 हजार से कोरोना सैंपल लिए जा रहे हैं।

आपको हम यह भी बता दें कि कुछ ऐसे शहर भी है जहाँ जनवरी में किसी भी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई। इस लिस्ट में उज्जैन, रतलाम, रीवा, धार, होशंगाबाद, शिवपुरी, विदिशा, नरसिंहपुर, सतना, मुरैना, बालाघाट, नीमच, शहडोल, देवास, मंदसौर, सीहोर, झाबुआ, रायसेन, खंडवा, कटनी, हरदा, छतरपुर, अनूपपुर, सीधी, सिंगरौली, दतिया, शाजापुर, सिवनी, गुना, भिंड, टीकमगढ़, उमरिया, अलीराजपुर, मंडला, अशोक नगर, पन्ना, डिंडोरी, बुरहानपुर, निवाड़ी और आगर-मालवा शामिल हैं। इंदौर ने काफी हद तक कोरोना पर  नियंत्रण पा लिया है।

Post navigation

Previous: अनियंत्रित हो रही खाद्य सब्सिडी, इस पर अंकुश के लिए CIP में संशोधन जरूरी: आर्थिक सर्वेक्षण
Next: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने इजराइली दूतावास के पास हुए धामके वाली जगह का किया दौरा

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.