Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • इजराइली दूतावास के सामने धमाके के बाद पूरे देश में हाई अलर्ट, जम्मू- कश्मीर सहित कई शहरों में चेकिंग शुरू
  • जम्मू कश्मीर
  • देश
  • मुख्य समाचार

इजराइली दूतावास के सामने धमाके के बाद पूरे देश में हाई अलर्ट, जम्मू- कश्मीर सहित कई शहरों में चेकिंग शुरू

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (31)

इजराइली दूतावास के सामने हुए ब्लास्ट के बाद पूरे देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। देश के 63 हवाई अड्डों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। ब्लास्ट के बाद से ही दिल्ली, मुंबई, जम्मू और लखनऊ में सहित कई शहरों में चैकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। वहीं ब्लास्ट के बाद अमित शाह ने अपना बंगाल दौरा रद्द कर दिया है और बताया जा रहा है कि शाह आज खुफिया एजेंसियों के साथ फिर से बैठक सकते हैं।

ये IED ब्लास्ट इज़रायली दूतावास के पास केवल 150 मीटर दूर हुआ। शुरुआती जांच में अब तक जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार, ब्लास्ट में 4 से 5 कारों को नुकसान पहुंचा। धमाके की तीव्रता कम थी, इसलिए कोई घायल नहीं हुआ। अब्दुल कलाम रोड पर जहां ब्लास्ट हुआ है, वहां से केवल 2 किलोमीटर दूर बीटिंग रिट्रीट चल रही थी, जिसमें राष्ट्रपति से लेकर पीएम मोदी समेत कई बड़े नेता मौजूद थे।

जिस जगह ब्लास्ट हुआ, वो बेहद हाई सिक्योरिटी ज़ोन है। इस इलाके में कई स्तर की सुरक्षा व्यस्था होती है। ऐसा माना जाता है कि यहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता। धमाके का टाइमिंग को लेकर यह बात सामने आ रही है कि इस दिन भारत और इज़रायल अपने राजनयिक रिश्तों की 29वीं वर्षगांठ मना रहे थे, तब इसको अंजाम दिया गया। वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने इंटेलिजेंस ब्यूरो और दिल्ली पुलिस आयुक्त से बात कर पूरी डिटेल ली है।

Post navigation

Previous: यूक्रेन की संसद ने कोरोना टीकों के अनुमोदन में तेजी लाने के उद्देश्य से विधेयक को दी मंजूरी
Next: AIMIM नेता ओवैसी ने कहा- आजाद हिन्दुस्तान का पहला आतंकवादी नाथूराम गोडसे है

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.