Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • Ind vs Eng: भारतीय टेस्ट टीम की सफलता में आर अश्विन का बड़ा योगदान, इंग्लैंड के खिलाफ रहा है शानदार प्रदर्शन
  • खेल
  • देश
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

Ind vs Eng: भारतीय टेस्ट टीम की सफलता में आर अश्विन का बड़ा योगदान, इंग्लैंड के खिलाफ रहा है शानदार प्रदर्शन

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (26)

भारतीय टेस्ट टीम की सफलता में आर अश्विन का बड़ा योगदान रहा है। अश्विन बेहतरीन स्पिनर हैं और हर जगह वो टीम इंडिया के लिए शानदार गेंदबाजी करते नजर आते हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी उन्होंने तीन टेस्ट मैचों में 12 विकेट लिए थे और इंजर्ड होने की वजह से वो अंतिम टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे। टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से आर अश्विन विकेट लेने के मामले में चौथे नंबर पर हैं और उनके नाम पर अब तक 74 टेस्ट मैचों में 377 विकेट दर्ज हैं। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा टेस्ट विराट अनिल कुंबले (619) ने लिए हैं तो दूसरे नंबर पर कपिल देव (434) हैं, वहीं तीसरे नंबर पर 417 विकेट से साथ हरभजन सिंह हैं।

आर अश्विन गेंदबाजी के साथ-साथ अच्छी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले एक क्रिकेट एक्सपर्ट ने यहां तक कह दिया कि, इस टेस्ट सीरीज का फैसला इस पर निर्भर करेगा कि, इंग्लिश बल्लेबाज आर अश्विन का सामना कैसे करते हैं। इसमें कोई शक नहीं कि, आर अश्विन की गेंदबाजी भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगी, लेकिन इस टेस्ट सीरीज के दौरान आर अश्विन हरभजन सिंह के एक शानदार रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

दरअसल आर अश्विन ने टेस्ट में लिए 377 विकेट में से भारत में कुल 254 विकेट लिए हैं। वहीं हरभजन सिंह ने भारतीय धरती पर 265 टेस्ट विकेट लिए थे। ऐसे में अगर इंग्लैंड के खिलाफ अश्विन 12 विकेट ले लेते हैं तो वो भज्जी का रिकॉर्ड तोड़ देंगे और भारतीय धरती पर सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर आ जाएंगे। भारत में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज अनिल कुंबले हैं जिन्होंने अपनी सरजमीं पर कुल 350 विकेट लिए थे।

आर अश्विन को भारत में इंग्लैंड खिलाफ टेस्ट में 50 विकेट पूरे करने के लिए 8 विकेट की और जरूरत है। इंग्लैंड के खिलाफ आर अश्विन के टेस्ट रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने इस टीम के खिलाफ अब तक 27 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें 56 विकेट ले चुके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ एक पारी में उनका बेस्ट प्रदर्शन 55 रन देकर 6 विकेट रहा है जबकि एक टेस्ट मैच में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 167 रन देकर 12 विकेट रहा है।

Post navigation

Previous: हम नई साझेदारी कर रहे हैं जो ब्रिटेन के लोगों के लिए लाएगी भारी आर्थिक लाभ: बोरिस जॉनसन
Next: देश में कल सामने आए 8 हजार ज्यादा नए मामले, अबतक करीब 40 लाख लोगों को लगा टीका

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-30 at 6.12.07 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

Sarvoday Times 1 month ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.