Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में कल सामने आए 8 हजार ज्यादा नए मामले, अबतक करीब 40 लाख लोगों को लगा टीका
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

देश में कल सामने आए 8 हजार ज्यादा नए मामले, अबतक करीब 40 लाख लोगों को लगा टीका

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
Coronavirus-2-620x400

देश में पिछले 24 घंटों में जानलेवा कोरोना वायरस के 8 हजार 635 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, कल 94 लोगों की मौत हो गई. बड़ी बात यह है कि बीते तीन दिनों से देश में संक्रमण के दैनिक मामले 15 हजार से कम आ रहे हैं और पिछले करीब एक महीने से मृतकों की संख्या भी 300 से नीचे बनी हुई है.  स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में अबतक करीब 40 लाख लोगों को वैक्सीन लग चुकी है.  जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

अबतक एक लाख 63 हजार 486 लोगों की मौत 

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कल कुल 13 हजार 423 लोग डिस्चार्ज किए गए हैं, जिसके बाद कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या एक करोड़ चार लाख 48 हजार 406 हो गई है. देश में अब एक लाख 63 हजार 353 लोगों का इलाज चल रहा है. वहीं अबतक कोरोना के देश में एक करोड़ सात लाख 66 हजार 245 मामले सामने आ चुके हैं, इनमें एक लाख 63 हजार 486 लोगों की मौत हो चुकी है. इस वक्त देश में रिकवरी दर 97 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत पर बनी हुई है.

कल 6 लाख 59 हजार 422 सैंपल टेस्ट किए गए

वहीं, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया है कि भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 19 करोड़ 77 लाख 52 हजार 57 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 6 लाख 59 हजार 422 सैंपल कल टेस्ट किए गए.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: Ind vs Eng: भारतीय टेस्ट टीम की सफलता में आर अश्विन का बड़ा योगदान, इंग्लैंड के खिलाफ रहा है शानदार प्रदर्शन
Next: स्वास्थ्य महानिदेशालय पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने दिया धरना, आंदोलन तेज करने और आमरण अनशन की दी चेतावनी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.