Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में छाया घना कोहरा, कल बारिश और बर्फबारी की संभावना
  • उत्तराखंड
  • देश
  • मेन स्लाइड

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में छाया घना कोहरा, कल बारिश और बर्फबारी की संभावना

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
02_02_2021-kohraa_21328551

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। इससे ठिठुरन भी बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार यानी कल से राज्य में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

उत्तराखंड में मौसम करवट बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद अब बुधवार से प्रदेश में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। यह क्रम गुरुवार को भी बना रह सकता है। इससे पहले सोमवार को भी सुबह और शाम कोहरा छाया रहा। हालांकि, दिन में निकली धूप ने राहत पहुंचाई। राज्य में सोमवार को चंपावत का न्यूनतम तापमान माइनस दो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

इन जिलों में हो सकती है बर्फबारी 

मौसम विज्ञान केंद्र के कल से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून जिले समेत कहीं-कहीं हल्की से हल्की बारिश, बर्फबारी होने की संभावना है। गुरुवार को कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। आपको बता दें कि इस बार शीतकाल में उत्तराखंड में बारिश बेहद कम हुई है।

पांच वर्ष में पहली बार अक्टूबर से जनवरी तक बारिश का आंकड़ा सामान्य से 71 फीसद कम रहा है। उच्च हिमालय को छोड़ दें तो प्रदेश में पांच जनवरी के बाद से हिमपात भी नहीं हुआ है। ऐसे में लोग बारिश और बर्फबारी की उम्मीद लगाए हुए हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: स्वास्थ्य महानिदेशालय पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने दिया धरना, आंदोलन तेज करने और आमरण अनशन की दी चेतावनी
Next: सीएम नीतीश कुमार को हिटलर-मुसोलिनी बताते हुए तेजस्वी यादव ने कही यह बात

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 9 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 9 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 9 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.