Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • यूपी सरकार गंगा एक्‍सप्रेस-वे की लंबाई बढ़ाने की बना रही है योजना, सीएम योगी ने दिए निर्देश
  • उत्तर प्रदेश
  • देश

यूपी सरकार गंगा एक्‍सप्रेस-वे की लंबाई बढ़ाने की बना रही है योजना, सीएम योगी ने दिए निर्देश

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
yogi-ganga-expressway-1612271444

उत्तर प्रदेश में बनने जा रहे देश के सबसे लंबे एक्‍सप्रेस-वे को योगी सरकार और विस्‍तार देने जा रही है। यूपी सरकार गंगा एक्‍सप्रेस-वे की लंबाई बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है। गंगा एक्‍सप्रेस-वे को प्रयागराज से बढ़ा कर वाराणसी और मेरठ से बढ़ा कर हरिद्वार तक करने की तैयारी है। वहीं, सरकार पूर्वांचल एक्‍सप्रेस-वे की लंबाई भी बढ़ाने जा रही है। इसको बलिया तक ले जाने की योजना है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने एक्‍सप्रेस वे के विस्‍तार का प्रस्‍ताव तैयार करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

केंद्र सरकार के आम बजट में हाइवे और एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्यों को और विस्तार देने की योजना को देखते हुए योगी सरकार ने इस दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अधिकारियों के साथ उच्‍च स्‍तरीय बैठक में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने गंगा एक्सप्रेस-वे को मेरठ से बढ़ाकर हरिद्वार तक और प्रयागराज से वाराणसी तक विस्तार देने का प्रस्ताव जल्‍द तैयार करने के निर्देश दिए हैं। विस्‍तार के प्रस्‍ताव पर मुहर लगने के बाद देश के सबसे लंबे गंगा एक्‍सप्रेस वे की लंबाई करीब 150 किलोमीटर तक बढ़ने की उम्‍मीद है।

प्रयागराज से वाराणसी तक के विस्‍तार में गंगा एक्‍सप्रेस-वे के जरिये पूर्वांचल और विंध्‍य क्षेत्र के कई जिलों में विकास की नई राह खुलना तय है। गंगा एक्‍सप्रेस-वे वाराणसी के साथ मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र और चंदौली को भी जोड़ेगा। एक्‍सप्रेस वे विस्‍तार के साथ ही इन क्षेत्रों में उद्योग और पर्यटन के विकास की उम्‍मीदों को भी विस्‍तार मिलना तय माना जा रहा है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: यूपी बोर्ड के पाठ्यक्रम में चौरी चौरा कांड होंगा शामिल, शहीदों की वीरगाथाओं से रूबरू होंगे छात्र
Next: बांग्लादेश के इस बल्लेबाज ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया का कोई क्रिकेटर नहीं कर पाया ऐसा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 12 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 12 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 12 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.