Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बांग्लादेश के इस बल्लेबाज ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया का कोई क्रिकेटर नहीं कर पाया ऐसा
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

बांग्लादेश के इस बल्लेबाज ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया का कोई क्रिकेटर नहीं कर पाया ऐसा

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
rohit-sharma-2-620x400

भारतीय टीम के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट और वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड है, जबकि विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लीडिंग रन स्कोरर हैं, लेकिन बांग्लादेश का एक बल्लेबाज ऐसा है, जिसने देश के लिए तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड कायम किया है। तमीम इकबाल दुनिया के एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं, जो एक देश के लिए तीनों फॉर्मेट में टॉप स्कोरर हैं।

बांग्लादेश के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल अब दुनिया के एकमात्र ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने एक देश के लिए तीनों प्रारूपों- टेस्ट, वनडे और टी 20 आई में सर्वाधिक रन बनाए हैं। तमीम, जो पहले से ही वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बांग्लादेश के लिए टॉप स्कोरर थे, उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में आज (बुधवार 3 फरवरी) को पीछे छोड़ दिया।

वेस्टइंडीज के खिलाफ चटगांव में जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में तमीम इकबाल ने 9वां रन बनाते ही यह उपलब्धि हासिल कर ली। हालांकि, वे अगली ही गेंद पर आउट हो गए, लेकिन 31 वर्षीय तमीम इकबाल ने विश्व क्रिकेट में नया कीर्तिमान स्थापित करने का काम किया है। 61वां टेस्ट बांग्लादेश के लिए खेल रहे तमीम इकबाल 9 शतकों के साथ 4414 रन बना चुके हैं। मुशफिकुर रहीम ने 70 टेस्ट मैचों में 4413 रन बनाए हैं।

Post navigation

Previous: यूपी सरकार गंगा एक्‍सप्रेस-वे की लंबाई बढ़ाने की बना रही है योजना, सीएम योगी ने दिए निर्देश
Next: दो दिनों की लगातार गिरावट के बाद सोने की कीमतों में आई स्थिरता, जानिए ताजा भाव

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.