Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बिहार के समस्तीपुर में BJP नेता अरुण कुमार और उनके भतीजे पर बदमाशों ने किया हमला, चलाई गोलियां
  • देश
  • बिहार

बिहार के समस्तीपुर में BJP नेता अरुण कुमार और उनके भतीजे पर बदमाशों ने किया हमला, चलाई गोलियां

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

बिहार के समस्तीपुर जिले से सटे धर्मपुर में गुरुवार सुबह असामाजिक तत्वों ने भाजपा नेता व पूर्व जिला पार्षद अरुण राय व उनके भतीजे को मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने कई राउंड गोली भी चलायी। हालांकि भाजपा नेता व उनके भतीजे में से किसी को गोली नहीं लगी। दोनों बाल-बाल बच गये। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से गोली के दो खोखे बरामद की है। भाजपा नेता को पीट कर जख्मी करने की सूचना मिलते ही सदर अस्पताल में लोगों की भीड़ उमड़़ गयी। उधर घटनास्थल के पास तनाव कायम होने की चर्चा है।

बताया जाता है कि भाजपा नेता के भतीजे की धर्मपुर में गिट्टी बालू की दुकान है, जहां कुछ लोगों से उनके भतीजे का विवाद हुआ था। उसी विवाद को सुलझाने के लिए भाजपा नेता गुरुवार सुबह गये थे। अरुण राय जैसे ही भतीजे की दुकान पर पहुंचे, कुछ लोगों ने हमला कर दोनों की पिटाई शुरू कर दी। आसपास के लोगों के अनुसार हमलावरों ने करीब 15 राउंड गोली चलायी। संयोगवश गोली किसी को नहीं लगी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: MP: संदिग्ध परिस्थितियों में बाथरूम में मृत मिले प्रोफेसर, होनी वाली थी सगाई
Next: रपेश हत्याकांड में पटना पुलिस की थ्योरी किसी फ़िल्मी कहानी जैसी, मामले की हो CBI जांच : पप्‍पू यादव

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 19 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 19 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.