Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • रपेश हत्याकांड में पटना पुलिस की थ्योरी किसी फ़िल्मी कहानी जैसी, मामले की हो CBI जांच : पप्‍पू यादव
  • क्राइम
  • देश
  • बिहार

रपेश हत्याकांड में पटना पुलिस की थ्योरी किसी फ़िल्मी कहानी जैसी, मामले की हो CBI जांच : पप्‍पू यादव

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
04_02_2021-bihar-police_21335078_s

रूपेश हत्याकांड को लेकर जन अधिकार पार्टी सुप्रीमो पप्पू यादव ने पुलिस पर पूरे मामले को डाइवर्ट करने के आरोप लगाए। पप्पू ने कहा कि पटना के एसएसपी किसके इशारे पर बड़े लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा हत्याकांड को लेकर पुलिस ने जो थ्योरी दी है वह साउथ की किसी फ़िल्म पटकथा जैसी है। वे गुरुवार को पटना में प्रेस प्रतिनिधियों से बात कर रहे थे।

जाप प्रमुख ने आरोप लागए कि इस मामले में नेता और अधिकारी के साथ कुछ पत्रकार भी शामिल है। ऋतुराज को फंसा कर बड़े लोगों को बचाया जा रहा है।

देश का पहला ऐसा मामला

पप्पू यादव ने कहा देश में यह पहला मामला है जब रोड रेज की घटना के करीब 45 दिनों बाद   किसी की हत्या होती है। पप्पू ने पटना पुलिस को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि पटना एसएसपी ने कहा कि इस कांड में शूटर इन्वॉल्व हैं तो क्या ऋतुराज शूटर है फिर उसे हायर किसने किया और अगर पुलिस की थ्योरी को मानें तो यदि ऋतुराज ने रूपेश को  मारा है तो वो बहुत बड़ा सरगना है। रोडरेज के चलते ऋतुराज ने कत्ल नही किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की दलील को रूपेश के परिजन भी मानने को तैयार नही हैं। प्रशासन ने सही खुलासा नही किया है। जो भी जांच हुई  है उसे पब्लिक डोमेन में लाया जाए।

न फंसाते हैं , न बचाते हैं तो सीबीआइ जांच कराएं

पप्पू यादव ने इस हत्याकांड की जांच सीबीआइ से कराने की मांग सरकार से की। कहा नीतीश कुमार कहते हैं वे किसी को ना फंसाते है ना ही बचाते हैं तो इस मामले की जांच सीबीआई से होनी चाहिए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव ने एलान किया कि 6 फरवरी को किसानों के समर्थन में राष्ट्रीय राजपथ को पार्टी नेता जाम करेंगे। प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह कुशवाहा, प्रेमचंद सिंह, राजेश कुमार पप्पू मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: बिहार के समस्तीपुर में BJP नेता अरुण कुमार और उनके भतीजे पर बदमाशों ने किया हमला, चलाई गोलियां
Next: चौरी-चौरा के संग्राम में भी किसानों ने निभाई थी बहुत बड़ी भूमिका : PM नरेंद्र मोदी

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 months ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 months ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.