Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • AMU के पूर्व छात्र नेता शरजील उस्मानी पर लखनऊ में मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही जांच
  • उत्तर प्रदेश
  • देश

AMU के पूर्व छात्र नेता शरजील उस्मानी पर लखनऊ में मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही जांच

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
navbharat-times

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता शरजील उस्मानी के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में बुधवार देर रात धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इंस्पेक्टर हजरतगंज श्यामबाबू शुक्ला ने बताया बताया कि मुकदमा कृष्णानगर रामगढ़ कालोनी निवासी अनुराग सिंह ने दर्ज कराया है। आरोप है कि 30 जनवरी को शरजील उस्मानी ने महाराष्ट्र में एल्गार परिषद के सम्मेलन में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने धार्मिक भावनाओं को भड़काने की मंशा से विवादित और भड़काऊ शब्दों का प्रयोग किया था। जिससे विद्वेष फैल सकता है। लोगों में शत्रुता होने के साथ ही उत्तर प्रदेश में अराजकता का माहौल हो सकता है। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। अनुराग सिंह से छात्र नेता के बयान की वीडियो सीडी भी ली गई है। साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा भड़काऊ बयान

अनुराग सिंह ने बताया कि शरजील उस्मानी का भड़काऊ बयान सोशल मीडिया और यू-ट्यूब पर भी वायरल हो रहा है। उसके बयान से धर्म विशेष में घृणा पैदा कर हो सकती है। सरजील के इस कृत्य से समाज के लोगों में आक्रोश भी है। अनुराग ने शरजील के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: चौरी-चौरा के संग्राम में भी किसानों ने निभाई थी बहुत बड़ी भूमिका : PM नरेंद्र मोदी
Next: दिल्ली के बॉर्डरों पर इंटरनेट सेवा हुई शुरू, पुलिस ने कहा- सड़कों पर फिर से लगाई जाएंगी किलें

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 21 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 22 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 22 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.