Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली के बॉर्डरों पर इंटरनेट सेवा हुई शुरू, पुलिस ने कहा- सड़कों पर फिर से लगाई जाएंगी किलें
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

दिल्ली के बॉर्डरों पर इंटरनेट सेवा हुई शुरू, पुलिस ने कहा- सड़कों पर फिर से लगाई जाएंगी किलें

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (3)

दिल्ली के बॉर्डरों के पास इंटरनेट सेवाएं एक बार फिर से सामान्य हो गई है। इसके साथ ही बॉर्डरों पर धरनास्थलों के पास सड़कों पर लगाईं कीलें हटाने का वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने कहा है कि सड़कों पर किले फिर से लगाई जाएंगी। किसानों द्वारा 6 फरवरी को चक्का जाम का ऐलान करने के बाद सड़कों पर पुलिस ने कीलें लगवाईं थीं।

गाजीपुर बॉर्डर के पास सड़क पर लगे कील हटाने की खबरें मीडिया पर छाने के बाद दिल्ली पुलिस का बयान सामने आया है। दिल्ली पुलिस के डीसीपी ईस्ट ने कहा है कि कील लगाने की जगह बदली जा रही है, उसे परमानेंट हटाया नहीं गया है। साथ ही डीसीपी ईस्ट ने ये भी कहा है कि गाजीपुर बॉर्डर पर बैरिकेडिंग की जो व्यवस्था पहले थी, वो जस की तस रहेगी। सिर्फ कील को वहां से हटाया गया है, जिसे दूसरी जगह पर लगाया जाएगा।

वहीं टीकरी बॉर्डर पर भी किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। टीकरी बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए कंक्रीट की जो दीवारें बनाई गई थी, उसे अब और ऊंचा किया जा रहा है। मंच और सुरक्षाकर्मियों के बीच नेट लगवाया गया है ताकि पथराव की स्थिति में पत्थरों से बचा जा सके।

गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों से मिलने पहुंचे नेता

गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों से मिलने पहुंचे विपक्षी दलों के प्रतिनिधिमंडल को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। दिल्ली पुलिस ने धरनास्थल से पहले बैरिकेडिंग के पास ही सभी को रोक लिया। उन्हें यूपी की सीमा में दाखिल नहीं होने दिया गया। विपक्षी दलों के इस प्रतिनिधिमंडल में अकाली दल से सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, डीएमके सांसद कनिमोझी, एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले और टीएमसी सांसद सौगत रॉय शामिल थे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: AMU के पूर्व छात्र नेता शरजील उस्मानी पर लखनऊ में मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही जांच
Next: #IndiaTogether का सचिन समेत इतने क्रिकेटरों ने किया समर्थन, लेकिन धोनी हैं चुप

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 22 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 22 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 22 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.