Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • #IndiaTogether का सचिन समेत इतने क्रिकेटरों ने किया समर्थन, लेकिन धोनी हैं चुप
  • खेल
  • देश

#IndiaTogether का सचिन समेत इतने क्रिकेटरों ने किया समर्थन, लेकिन धोनी हैं चुप

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
images (1)

किसान आंदोलन में जैसे ही इंटरनेशनल मीडिया ने दखल दी और फिर कुछ विदेशी हस्तियों ने भारत की बुराई तो फिर भारतीय हस्तियों ने भी उन्हें आड़े हाथों लिया और देश के साथ खड़े रहने की बात कही। भारतीय टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, मौजूदा कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, सुरेश रैना और तमाम क्रिकेटरों ने #IndiaTogether मूवमेंट का समर्थन किया, लेकिन किसान महेंद्र सिंह धौनी चुप हैं।

#IndiaTogether मूवमेंट के शुरू होने के बाद सबसे पहले सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया और फिर इसके बाद क्रिकेट जगत ने इसको आगे बढ़ाया। हालांकि, एमएस धौनी अभी भी चुप हैं, जिससे फैंस नाराज हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं कि आखिरकार एमएस धौनी चुप क्यों हैं।

India’s sovereignty cannot be compromised. External forces can be spectators but not participants.
Indians know India and should decide for India. Let's remain united as a nation.#IndiaTogether #IndiaAgainstPropaganda

— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) February 3, 2021

वहीं, कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट करते हुए कहा है कि असहमति के इस समय में हम सभी एकजुट रहें। किसान हमारे देश का एक अभिन्न हिस्सा हैं और मुझे यकीन है कि सभी पक्षों के बीच एक सौहार्दपूर्ण समाधान मिल जाएगा, ताकि शांति रहे और सभी मिलकर आगे बढ़ सकें।”

Let us all stay united in this hour of disagreements. Farmers are an integral part of our country and I'm sure an amicable solution will be found between all parties to bring about peace and move forward together. #IndiaTogether

— Virat Kohli (@imVkohli) February 3, 2021

सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट में लिखा, “भारत की संप्रभुता से समझौता नहीं किया जा सकता है। बाहरी ताकतें दर्शक हो सकती हैं, लेकिन प्रतिभागी नहीं। भारतीय भारत को जानते हैं और भारत के लिए फैसला करना चाहिए। आइए एक राष्ट्र के रूप में एकजुट रहें।” पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले ने लिखा, “दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में, भारत अपने आंतरिक मुद्दों को सौहार्दपूर्ण समाधानों तक ले जाने में सक्षम है।”

India has always been stronger when we all stand together and finding a solution is the need of the hour. Our farmers play an important role in our nation’s well being and I am sure everyone will play their roles to find a solution TOGETHER. #IndiaTogether 🇮🇳

— Rohit Sharma (@ImRo45) February 3, 2021

रोहित शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा है, “भारत हमेशा मजबूत हुआ है, जब हम सभी एक साथ खड़े हैं और इसका समाधान खोजना समय की जरूरत है। हमारे किसान हमारे देश की भलाई में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और मुझे यकीन है कि हर कोई एक समाधान खोजने के लिए अपनी भूमिका निभाएगा।” अजिंक्य रहाणे ने अपने ट्वीट में कहा है, “यदि हम एक साथ खड़े हों तो कोई समस्या नहीं है, जिसका समाधान नहीं किया जा सकता है। आइए एकजुट रहें और हमारे आंतरिक मुद्दों को हल करने की दिशा में काम करें।”

Post navigation

Previous: दिल्ली के बॉर्डरों पर इंटरनेट सेवा हुई शुरू, पुलिस ने कहा- सड़कों पर फिर से लगाई जाएंगी किलें
Next: SBI खाते के लिए घर बैठे ऑनलाइन जोड़ सकते हैं नॉमिनी का नाम, जानिए तरीका

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-30 at 6.12.07 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

Sarvoday Times 1 month ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 months ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.