Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • संजू सैमसन को केरल टीम की कप्तानी से हटाए जाने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर हुए नाराज
  • खेल
  • देश

संजू सैमसन को केरल टीम की कप्तानी से हटाए जाने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर हुए नाराज

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
pic

इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार बल्लेबाजी कर फ्रेंचाइजी टीम राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी हासिल करने वाले संजू सैमसन को घरेलू टीम केरल की कप्तानी से हटाया दिया गया है। विजय हजारे ट्रॉफी के लिए केरल की टीम का कप्तान सचिन बेबी को बनाने का फैसला लिया गया है। केरल क्रिकेट द्वारा उठाए इस फैसले से कांग्रेस के नेता शशि थरूर काफी नाराज है।

विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के जगह सचिन बेबी को विजय हजारे ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नमेंट के लिए केरल टीम की कमान सौपी गई है। क्रिकेट संघ के इस को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम के लोकसभा सांसद शशि थरूर ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने की खिलाड़ियों को टीम में जगह नहीं दिए जाने को लेकर भी हैरानी जताई है।

Stunned to see that Kerala has dropped @Im_SanjuSamson as captain despite his stellar performance in the MushtaqAli trophy. The team list has no room for Asif or BasilThampi, two of the best pacers in the state, nor the marvellous batsman RohanPrem. Pettiness is self destructive!

— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) February 8, 2021

हाल में खेली गई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नमेंट के बाद अब केरल की टीम वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे के लिए तैयार है। राज्य संघ ने टूर्नमेंट के लिए केरल की 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की। इस टीम में प्रतिबंध लगने के बाद वापसी कर रहे तेज गेंदबाज एस श्रीसंत को जगह दी गई है। संजू सैमसन की जगह सचिन बेबी को टीम की कप्तानी दी गई है।

थरूर ने संजू को कप्तानी से हटाए जाने को लेकर ट्वीट किया, ‘सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी सैजू सैमसन को कप्तानी से हटाए जाने पर मैं हैरान हूं। टीम के दो शानदार गेंदबाज आसिफ और बासिल थंपी को इस टीम में जगह नहीं मिली है। रोहन प्रेम जैसा शानदार बल्लेबाज भी इस टीम में नहीं है। ऐसा फैसला अपने आप के लिए विनाशकारी है।’

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: लखनऊ: छह से आठ तक कक्षाएं कल से होंगी शुरू, स्‍कूलों में तैयारियां पूरी
Next: पेट्रोल-डीजल के कीमतों में फिर हुआ इजाफा, जानिए आज क्या हैंं दाम

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.