Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पेट्रोल-डीजल के कीमतों में फिर हुआ इजाफा, जानिए आज क्या हैंं दाम
  • देश
  • बिजनेस

पेट्रोल-डीजल के कीमतों में फिर हुआ इजाफा, जानिए आज क्या हैंं दाम

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (6)

मेट्रो शहरों में पेट्रोल, डीजल की कीमतें मंगलवार 9 फरवरी को नई रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। तेल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा दरों में बढ़ोतरी के बाद आज पेट्रोल-डीजल के दाम 35 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 35 पैसे बढ़ने के बाद 86.95 प्रति लीटर से 87.30 रुपये प्रति लीटर हो गई, जबकि डीजल 77.13 प्रति लीटर से बढ़कर 77.48 प्रति लीटर तक पहुंच गया। इस बीच मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 93.83 प्रति लीटर और 84.36 प्रति लीटर पर पहुंच गए। यह सभी चार महानगरों में सबसे ज्यादा था। चेन्नई में पेट्रोल 89.70 रुपये और डीजल 82.66 रुपये लीटर और कोलकाता में पेट्रोल 88.63 रुपये और डीजल 81.06 रुपये लीटर हो गया। कोलकाता में पेट्रोल के दाम 88.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 81.86 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए।

मालूम हो कि ब्रेंट ऑयल की कीमतें सोमवार को 60 डॉलर प्रति बैरल से अधिक हो गई। यह 1.26 फीसद चढ़कर 60.19 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा रेस्क्यू पैकेज की घोषणा के बाद पिछले एक सप्ताह से क्रूड के दाम में बढ़ोतरी जारी है। क्रूड की सप्लाई में कटौती और अमेरिका में राहत पैकेज की उम्मीद से भी क्रूड को सपोर्ट मिला। पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद बढ़ जाती हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: संजू सैमसन को केरल टीम की कप्तानी से हटाए जाने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर हुए नाराज
Next: जब करीना से शादी करने जा रहे थे सैफ अली खान, उसी दिन अमृता को मिला था सैफ का लेटर

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.