Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अल्लाह एवं भगवान में फर्क किया गया तो देश टूट जाएगा: फारूक अब्दुल्ला
  • जम्मू कश्मीर
  • देश
  • मुख्य समाचार

अल्लाह एवं भगवान में फर्क किया गया तो देश टूट जाएगा: फारूक अब्दुल्ला

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (3)
नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को सरकार से जम्मू-कश्मीर की जनता को दिल से लगाने और प्रदर्शनकारी किसानों की बात सुनने की अपील करते हुए कहा कि भगवान राम हम सबके हैं और यदि अल्लाह एवं भगवान में फर्क किया गया तो देश टूट जाएगा। लोकसभा में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए अब्दुल्ला ने यह भी कहा कि पूर्व प्रधानमंत्रियों और पहले के दिग्गज नेताओं पर ऊँगली उठाना लोकतंत्र के लिए सही परंपरा नहीं है।
अब्दुल्ला ने सत्ता पक्ष से मुखातिब होते हुए कहा कि, ”भगवान और अल्लाह एक हैं। यदि इनमे फर्क करेंगे, तो देश टूट जाएगा। यदि आपने कोई गलती की, तो हम आपको सही करेंगे और हम गलती करेंगे तो आप ठीक करेंगे। इसी तरह देश चलता है।” अब्दुल्ला ने आगे कहा कि, ”आज हमें आप पाकिस्तानी कहते हैं, खालिस्तानी कहते हैं, चीनी कहते हैं। मुझे मरना यहां है, जीना यहां है। मैं किसी से नहीं डरता। मुझे केवल ऊपर वाले को जवाब देना है।” उन्होंने आगे कहा कि, ”राम तो पूरे विश्व के राम हैं। यदि वो विश्व के राम हैं तो हम सबके राम हैं। कुरान केवल हमारा नहीं, सबका है। बाइबल सबका है।” अब्दुल्ला ने सत्तापक्ष के लिए कहा कि, ”हमने आपको कभी दुश्मन नहीं माना। आपको अपना हिस्सा माना। अब जब विपक्ष में होंगे तो आपका सम्मान करेंगे और आपसे अधिक करेंगे।”

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: ऋतिक रोशन-दीपिका पादुकोण की रामायण में राम की भूमिका निभाएगा ये साउथ सुपरस्टार
Next: अभिनेत्री सनी लियोनी को केरल HC ने आर्थिक धोखाधड़ी के मामले में दी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 14 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 14 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 14 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.