Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मध्यप्रदेश में 141 नए कोरोना संक्रमित मामले आये सामने, दो मरीजों की हुई मौत
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

मध्यप्रदेश में 141 नए कोरोना संक्रमित मामले आये सामने, दो मरीजों की हुई मौत

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

मध्यप्रदेश में अब भी कोरोना संक्रमण के मामले आ रहे हैं। मामलों में भले ही कमी हो गई हो लेकिन फिर भी पॉजिटिव रेट से लेकर मौत होने तक का सिलसिला जारी है। अब बीते बुधवार को कोविड-19 के 141 नए मामले मध्य प्रदेश में सामने आए है। इसी के साथ ही अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,56,899 तक पहुंच चुकी है। खबरों के मुताबिक राज्य में बीते 24 घंटों में इस संक्रमण की वजह से दो और मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। ऐसा होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,827 हो चुकी है। इस बारे में मध्यप्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है, “पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में संक्रमण से भोपाल और अलीराजपुर में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।”

इसी के साथ आगे उन्होंने यह भी बताया है कि, ‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 924 मरीजों की मौत इंदौर में हुई, जबकि भोपाल में 617, उज्जैन में 104, सागर में 150, जबलपुर में 251, खरगोन में 107 एवं ग्वालियर में 228 लोगों की मौत हुई। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई है।’ इसी के साथ अधिकारी का कहना है कि, ‘प्रदेश में बीते बुधवार को कोविड-19 के 39 नये मामले इंदौर से आये, वहीं भोपाल में 35 नये मामले सामने आए।’

आगे उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में कुल 2,56,899 संक्रमितों में से अब तक 2,51,121 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। इसी के साथ 1,951 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है। इस मामले के बारे में अधिकारी का कहना है कि, ‘बुधवार को 175 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी जा चुकी है।’

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, भोजपुर में बदमाशों ने जेडीयू नेता की गोली मारकर की हत्‍य, पुलिस कर रही जांच
Next: दिल्ली हिंसा के समर्थन में हैशटैग चलाने पर सरकार ने कसी लगाम, केंद्रीय मंत्री ने Twitter से मिलने से किया था इनकार

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.