Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सपना चौधरी के नए एल्बम ‘गुंड़ी’ का फर्स्ट लुक हुआ जारी, दम धाकड़ लुक आया नजर
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मेन स्लाइड

सपना चौधरी के नए एल्बम ‘गुंड़ी’ का फर्स्ट लुक हुआ जारी, दम धाकड़ लुक आया नजर

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (3)

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के नाम से शायद ही कोई अंजान हो। सोशल मीडिया पर सपना की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। आए दिनों सपना के गाने वायरल होते रहते हैं। वहीं सपना अब अपने अगले प्रोजेक्ट ‘गुंड़ी’ के लिए काम कर रही हैं। फिलहाल तो गुंड़ी का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। इस लुक में सपना एक दम धाकड़ लुक में नजर आ रही हैं।

आजकल सपना अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं। पहले तो उनके धमाकेदार गानों ने लोगों का दिल लूट लिया है वहीं खबर ये भी है कि सपना अब जल्द ही भोजपुरी फिल्मों में नजर आएंगी, लेकिन फिलहाल तो सपना का एक वीडियो एल्बम का फर्स्ट लुक दिखा है। वे भोजपुरी फिल्मों के साथ ही टीवी इंड्स्ट्री में भी अपनी पहचान बनाने जा रही हैं।

गुंड़ी के इस पोस्टर में वे धाकड़ अंदाज में दिखाई दे रही हैं। इस पोस्टर में वे दोनाली पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं। इस लुक के साथ ही ये टाइटल काफी जंच रहा है।

टीवी जगत में करेंगी सपना एंट्री

सपना चौधरी टीवी जगत में एंट्री करने जा रही हैं। वे क्राइम और सत्य की घटनाओं पर आधारित एक शो में होस्ट की भूमिका में नजर आएंगी।

इस प्रोमो का शूट लगभग हो चुका है। सपना इस शो को लेकर चर्चाओं में हैं। इसका टाइटल है ‘मौका ए वारदात’। इस शो की खास बात ये है कि इसमें सपना चौधरी के साथ ही मनोज तिवारी और रवि किशन भी दिखाई देंगे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सोने के वायदा भाव में आई गिरावट, चांदी भी हुई महंगी, जानें क्या हैं भाव
Next: किसी युवा मुस्लिम नेता के लिए ऐसी महत्वाकांक्षा रखना काफी मुश्किल है: गुलाम नबी आजाद

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 16 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 16 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 16 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.