Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • चीन ने WHO को कोरोना के शुरुआती मामलों से जुड़ा डाटा देने से किया इनकार, अमेरिकी मीडिया का दावा
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

चीन ने WHO को कोरोना के शुरुआती मामलों से जुड़ा डाटा देने से किया इनकार, अमेरिकी मीडिया का दावा

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
WHO 240

चीन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को कोरोना संक्रमण के शुरुआती मामलों से जुड़े आंकड़े देने से इन्कार कर दिया है। वाल स्ट्रीट जनरल (डब्ल्यूएसजे) ने कोरोना मामलों की जांच के लिए चीन गए डब्ल्यूएचओ के अधिकारियों के हवाले से शुक्रवार को यह जानकारी दी है। अखबार के मुताबिक डब्ल्यूएचओ के जांच दल और चीन के अधिकारियों के बीच डाटा को लेकर गरमागरम बहस भी हुई। चीन के अधिकारी मरीजों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दे रहे थे।

डब्ल्यूएचओ के अधिकारियों ने बताया कि अगर शुरुआती और व्यक्तिगत डाटा मिलता तो उन्हें यह निर्धारित करने में मदद मिल सकती थी कि चीन में कब और कैसे कोरोना वायरस फैला था। वहीं, जेनेवा में डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अधनोम घेब्रेयेसस ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि कोरोना वायरस की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए अब तक की गई खोज में जो कुछ भी सामने आया है वह सबके सामने है।

उन्होंने यह बात तब कही है जबकि अमेरिका ने कहा है कि वह चीन गए डब्ल्यूएचओ के जांच दल द्वारा एकत्र किए गए सभी डाटा देखना चाहता है। वुहान की प्रयोगशाला से कोरोना वायरस फैलने को लेकर डब्ल्यूएचओ ने चीन को क्लीन चिट दे दी है। जबकि, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुरू से ही कहते रहे हैं कि कोरोना वायरस चीन की प्रयोगशाला से ही फैला है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: जल्द ही थिएटर्स में रिलीज होगी सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी
Next: रिंकू शर्मा हत्याकांड से अब क्राइम ब्रांच उठायेगी पर्दा, दिल्ली पुलिस ने ट्रांसफर की जांच

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 16 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 16 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 16 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.