Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने एलान किया , भारत से कालापानी इलाके से अपने सैनिकों को वापस
  • विदेश

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने एलान किया , भारत से कालापानी इलाके से अपने सैनिकों को वापस

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
iuy86675
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने रविवार को भारत से कालापानी इलाके से अपने सैनिकों को वापस बुलाने को कहा। उन्होंने कहा, नक्शा कोई भी छाप लेता है। बात इसमें सुधार की नहीं, अतिक्रमण की है। नेपाल दूसरों की जमीन पर एक इंच अतिक्रमण नहीं करेगा और अपने क्षेत्र का एक इंच हिस्सा दूसरों को नहीं देगा। हम भारतीय सुरक्षाबलों को कालापानी से हटाएंगे। नेपाल की जमीन पर नेपाली सेना रहेगी।

सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) की शाखा, नेशनल यूथ एसोसिएशन की पहली बैठक को संबोधित करते हुए ओली ने कहा, हम नेपाल की हर इंच भूमि की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। सरकार देश की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने में सक्षम है। देश की सीमा पर दशकों से अतिक्रमण किया गया है, पर एनसीपी की अगुवाई वाली सरकार जल्द अपनी जमीन वापस लेने के प्रयास करेगी। ओली ने कहा, नेपाल अपने कब्जे वाले क्षेत्र से विदेशी सैनिकों को हटाने में सक्षम है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस समस्या का हल आपसी बातचीत से निकाला जा सकता है।

भारतीय दूतावास के आगे प्रदर्शन

दरअसल जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन के बाद भारत ने देश का अपडेटेड राजनीतिक नक्शा जारी किया था। नेपाल लिम्पियाधुरा, कालापानी और लिपुलेक को भारतीय सीमा में शामिल करने का विरोध कर रहा है। नेपाली कांग्रेस के जुड़े संगठन नेपाल विद्यार्थी संघ ने रविवार को लैनचौर स्थित भारतीय दूतावास के समक्ष प्रदर्शन किया। इन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: चुनाव से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा हमला….
Next: क्लाउड गेमिंग के शौक में अब गूगल ने भी शामिल होने की तैयारी

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 1 month ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 1 month ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.