Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पिछले 24 घंटों में कोरोना के सामने आये 9 हजार से ज्यादा केस, साढ़े 87 लाख लोगों को लगी वैक्सीन
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

पिछले 24 घंटों में कोरोना के सामने आये 9 हजार से ज्यादा केस, साढ़े 87 लाख लोगों को लगी वैक्सीन

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (2)

देश में बीते दो हफ्तों से संक्रमण के रोजाना मामले 15 हजार से कम दर्ज हो रहे हैं. इसके अलावा करीब डेढ़ महीने से मौतों का आंकड़ा भी घटकर 200 से नीचे आ गया है. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस महामारी के 9 हजार 121 नए मामले सामने आए हैं. वहीं कल 81 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में अबतक 87 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग चुकी है. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरा टीका लगना शुरू हो गया है. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

अबतक एक लाख 55 हजार 813 लोगों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के पॉजिटिव मामलों की संख्या एक करोड़ नौ लाख 25 हजार 710 पहुंच गई है. इनमें से एक लाख 55 हजार 813 लोगों की मौत हो चुकी है. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब एक लाख 36 हजार 872 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या एक करोड़ छह लाख 33 हजार 25 है. देश में अबतक कुल 87 लाख 20 हजार 822 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है.

रिकवरी दर बढ़कर अब 97.31 फीसदी हुई

बता दें कि देश में रिकवरी दर बढ़कर अब 97.31 फीसदी हो गई है, जबकि मृत्यु दर घटकर 1.43 फीसदी हो गई है. कुल 31 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में पांच हजार से कम सक्रिय मामले हैं. वहीं, कुल सक्रिय मामलों में से 79.69 फीसदी पांच राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों से हैं. अकेले भारत के कुल सक्रिय मामलों में से संचयी रूप से (69.41 फीसदी) दो राज्यों केरल और महाराष्ट्र से हैं.

Post navigation

Previous: उत्तराखंड: शपथ ग्रहण पर सचिवालय संघ और सचिवालय प्रशासन आमने-सामने, जानिए कारण
Next: ये खास संदेश को भेजकर अपनों को बसंत पंचमी की दें शुभकामनाएं

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.