Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • चमोली हादसा: टनल में रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मिले 11 शव, मृतकों की संख्या 50 के पार
  • उत्तराखंड
  • देश
  • मेन स्लाइड

चमोली हादसा: टनल में रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मिले 11 शव, मृतकों की संख्या 50 के पार

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
Chamoli_Rescue_Operation

चमोली के तपोवन में एनटीपीसी की विष्णुगाड परियोजना की मुख्य टनल में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अब तक मलबे में दबे 11 शव बरामद किए गए हैं। इस टनल के रास्ते सिल्ट फ्लशिंग टनल (एसएफटी) में सात फरवरी को काम करने गए 34 व्यक्तियों की तलाश में दिन-रात रेस्क्यू चल रहा है। इस बीच, सोमवार को एक शव मैठाणा इलाके में और एक शव श्रीनगर में अलकनंदा हाइड्रो प्रोजेक्ट के बैराज से मिला है।

वहीं, उत्तराखंड के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हर पहलू को ध्यान में रखते हुए इस पूरे प्रकरण की जांच की जानी चाहिए। हम एक विभाग बनाएंगे, जिससे उपग्रह के माध्यम से सभी ग्लेशियरों की निगरानी और अध्ययन कर सकें। आपको बता दें कि लापता व्यक्तियों में से अभी तक 58 के शव मिल चुके हैं। 146 अन्य की तलाश जारी है। इधर, आपदा प्रभावित 13 गांवों में जनजीवन पटरी पर लाने के प्रयास तेज किए गए हैं। यहां बिजली और पानी की आपूर्ति बहाल करने के साथ ही आवाजाही के साधन तैयार किए जा रहे हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: क्या BPF नेतामंत्री चंदन ब्रह्मा BJP में होंगे शामिल!
Next: बिहार और झारखंड के पूर्व राज्यपाल एम राम जोइस का लंबी बीमारी के बाद निधन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.