Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • वायदा कारोबार में सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमत में मामूली तेजी, जानिए ताजा रेट
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

वायदा कारोबार में सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमत में मामूली तेजी, जानिए ताजा रेट

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

वायदा कारोबार में सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 10:49 बजे अप्रैल में डिलिवरी वाले सोने का भाव 169 रुपये यानी 0.36 फीसद की गिरावट के साथ 46,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में अप्रैल अनुबंध वाले सोने का दाम 46,899 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। वहीं, जून 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 149 रुपये यानी 0.32 फीसद की टूट के साथ 46,912 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। वहीं, मंगलवार को जून कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का मूल्य 47,061 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। 

वायदा बाजार में चांदी की कीमत

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 10:49 बजे मार्च, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 72 रुपये यानी 0.10 फीसद की तेजी के साथ 69,444 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पहले के सत्र में मार्च अनुबंध वाली चांदी की कीमत 69,372 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। वहीं, मई 2021 कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 65 रुपये यानी 0.09 फीसद की बढ़त के साथ 70,550 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी।

वैश्विक बाजार में सोने का मूल्य 

ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर सोने का मूल्य 10.40 डॉलर यानी 0.58 फीसद की गिरावट के साथ 1,788.60 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। वहीं, हाजिर बाजार में सोने का दाम 4.94 डॉलर यानी 0.28 फीसद की टूट के साथ 1789.53 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमत 

कॉमेक्स पर चांदी की कीमत 0.01 डॉलर यानी 0.04 फीसद की गिरावट के साथ 27.32 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। वहीं, स्पॉट मार्केट में चांदी की कीमत 27.24 डॉलर प्रति औंस पर सपाट चल रही थी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: Bigg Boss-14 को रिप्लेस करेगा ‘डांस दीवाने’, जानें इस डांस रियलिटी शो में क्या होगा खास…
Next: केरल में पाए गए प्रतिरोधक क्षमता के साथ नया कोविड वेरियंट

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.