Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हल्‍द्वानी में सड़क हादसों को रोकने के लिए लगाए जाएंगे स्पीड ब्रेकर, डैंजर स्‍पॉट हो रहे चिन्हित
  • उत्तराखंड
  • देश

हल्‍द्वानी में सड़क हादसों को रोकने के लिए लगाए जाएंगे स्पीड ब्रेकर, डैंजर स्‍पॉट हो रहे चिन्हित

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
03_02_2020-2cth12_19995043_7122

सड़क पर दुर्घटना रोकने के लिए वाहनों की अनियंत्रित गति सबसे बड़ा कारण है। जिसके चलते रोज सैकड़ों छोटे-बड़े एक्सीडेंट होते हैं। जिसमें लोगों को सामान्य चोट से लेकर जान तक गंवानी पड़ती है। ऐसे में सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए वाहनों की गति धीमी करने पर जोर दिया जा रहा है।

सड़क यातायात में दुर्घटनाएं रोकने के लिए विभिन्न तरह के नियम बनाए गए हैं। जिनका पालन किया जाए तो निश्चित रूप से दुर्घटनाएं रोकी जा सकती हैं, लेकिन लोग जल्दबाजी व अन्य कारणों से ओवरस्पीड वाहन चलाते हैं। जिसका खामियाजा दुर्घटना के रूप में सामने आता है।

लिंक रास्तों पर बनेंगे ब्रेकर

स्पीड ब्रेकर बनाने के लिए भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण के नियम काफी सख्त हैं। जिसमें सड़क पर स्पीड ब्रेकर को हतोत्साहित किया जा रहा है। ऐसे में स्पीड ब्रेकर को लिंक मार्गों पर बनाने की कार्रवाई गतिमान है। हाइवे के अतिरिक्त अन्य मार्गों पर स्पीड ब्रेकर की संख्या बढ़ाई जाएगी। जिससे लोगों को सामान्य परेशानी अवश्य होगी, लेकिन दुर्घटनाओं में बड़े स्तर पर कमी भी आएगी। इसके लिए स्थानीय स्तर पर कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

जागरूकता पर भी दे रहे ध्यान

पुलिस विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा माह का आयोजन गतिमान है। ऐसे में लोगों को सुरक्षित यातायात के लिए जागरूक करने के लिए विभिन्न गोष्ठियों व सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। जिससे सड़क दुर्घटना में लोगों को जान से हाथ न धोना पड़े। एसपी सिटी डा. जगदीश चंद्र ने बताया कि योजना पर कार्य किया जा रहा है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पिछले 24 घंटों में 11 हजार से ज्यादा मामले आये सामने, अब तक 90 लाख को लगी वैक्सीन
Next: सिल्की और शाइनिंग बालों के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.