Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उमर अब्दुल्ला अपनी पत्नी पायल अब्दुल्ला से जल्द चाहते हैं तलाक, SC ने स्वीकार की अर्जी
  • जम्मू कश्मीर
  • देश
  • मुख्य समाचार

उमर अब्दुल्ला अपनी पत्नी पायल अब्दुल्ला से जल्द चाहते हैं तलाक, SC ने स्वीकार की अर्जी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (3)

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला अपनी पत्नी पायल अब्दुल्ला से जल्द तलाक लेना चाहते हैं. इसके लिए उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट के पिछले साल अप्रैल के एक सुर्कुलर को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. सुप्रीम कोर्ट उमर अब्दुल्ला की इस याचिका पर सुनवाई के लिए सहमत हो गया है.

सर्कुलर के अनुसार, किसी मामले में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जल्दी अंतिम सुनवाई के लिए दोनों पक्षों को सहमत होना होगा. चीफ जस्टिस एसए बोबडे, जस्टिस एएस बोपन्ना और जस्टिस वी रामसुब्रमणियम की पीठ ने दिल्ली हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

शुरू में अब्दुल्ला की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि वैवाहिक मामले में अन्य पक्ष वीडियो कांफ्रेंस के जरिए जल्द अंतिम सुनवाई के लिए सहमति नहीं दे रहा है. उन्होंने दलील दी कि दूसरा पक्ष सुनवाई अदालत के समक्ष कार्यवाही में उपस्थित हुआ है. पीठ ने सिब्बल से कहा, ‘क्या हम किसी को सहमति देने के लिए मजबूर कर सकते हैं?’ मामले में अगली सुनवाई अब दो दो सप्ताह के बाद होगी.

क्या है पूरा मामला?
दिल्ली हाईकोर्ट ने 26 अप्रैल 2020 के सर्कुलर को चुनौती देने वाली अब्दुल्ला की याचिका को पिछले साल तीन नवंबर को खारिज कर दिया था. उमर ने दलील दी थी कि सुनवाई अदालत के 2016 के एक आदेश के खिलाफ उनकी विवाह संबंधी अपील फरवरी 2017 से अंतिम सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं हुई है. सुनवाई अदालत ने उनकी तलाक याचिका को खारिज कर दिया था.

Post navigation

Previous: जब करीना कपूर ने मारा था बिपाशा बसु को जोरदार थप्पड़, जानिए फिर कैसे बनी बात
Next: मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने भोपाल में वाटर एडवेंचर टूरिज्म किया शुरू

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.