Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बीते24 घंटों में देश में मिले 13 हजार नए मामले, 97 लोगों की गई जान
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

बीते24 घंटों में देश में मिले 13 हजार नए मामले, 97 लोगों की गई जान

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
12_02_2021-corona_1_21362673

देश में कोरोना से बचने के लिए बनाए गए नियमों के प्रति लोगों की लापरवाही के बाद भारत में कोविड-19 मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। रोजाना आने वाले कोरोना के मामले कम होने के बाद एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में भारत में 13,193 नए COVID19 मामले सामने आए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 10,896 लोगों को इस महामारी से ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि 97 लोगों की मौतें हुई हैं।

देश में इस महामारी के अभी तक कुल 1,09,63,394 मामले है। हालांकि राहत की बात यह है कि कोरोना से 1,06,67,741 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि अभी तक 1,56,111 लोगों की इसके कारण मौत हो गई है। देश में अभी भी कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्‍या 1,39,542 बनी हुई है।

16 जनवरी से देश में इस महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो चुकी है, जिसके बाद कुल 1,01,88,007 लोगों को वैक्‍सीन की डोज दी गई है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल (18 फरवरी) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 20,94,74,862 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7,71,071 सैंपल टेस्ट बृहस्‍पतिवार को किए गए।

उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 1,20,384 टेस्ट किए गए। प्रदेश में टेस्टिंग की कुल संख्या अब 3,00,37,025 हो गई है।

दिल्ली में 130 नए मामले, 2 की मौत
दिल्ली में आज 130 नए कोविड मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही 2 लोगों की मौतें और 153 रिकवरी दर्ज़ की गई। यहां पर अभी तक कुल मामले 6,37,445, कुल रिकवरी 6,25,496, मृत्यु 10,896 और सक्रिय मामले 1,053 हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पैंगोंग से सेनाओं के पीछे हटने के बाद भारत और चीन करेंगे बैठक, इन दोनों क्षेत्रों पर हो सकती है बात
Next: यूपी: स्कूल जा रही छात्रा की शोहदे ने सरेराह की पिटाई, वीडियो बनाकर किया वायरल

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.