Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने 2,221 दंगा पीड़ितों को दिया 26 करोड़ रुपये का मुआवजा
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने 2,221 दंगा पीड़ितों को दिया 26 करोड़ रुपये का मुआवजा

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (16)

बीते वर्ष राजधानी में हुए दंगे के 2,221 पीड़ितों को दिल्ली सरकार की ओर से अब तक 26 करोड़ रुपये से ज्यादा का मुआवजा दिया जा चुका है। दंगा पीड़ितों को तत्काल मदद पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद कमान संभाली। दिल्ली सरकार का दावा है कि यह देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब किसी सरकार ने दंगा पीड़ितों को इतनी तेजी से मुआवजा बांटा है, जबकि 1984 के दंगा पीड़ित अब भी मदद के लिए भटक रहे हैं।

दंगे के दौरान मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मौजपुर और जाफराबाद सहित अन्य क्षेत्रों में जाकर हालात का जायजा लिया था और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया था। दिल्ली सरकार ने इन लोगों के लिए रहने और खाने की व्यवस्था की। मुख्यमंत्री ने खुद घर छोड़कर गए लोगों से अपने घर वापस लौटने की अपील की थी। इसके परिणाणस्वरूप चंद दिनों बाद ही लोग अपने घर वापस लौट आए थे।

पीड़ितों को न सिर्फ तत्काल जरूरी सुविधाएं दिलाई गई, बल्कि मुआवजा बांटने को प्राथमिकता के तौर पर लिया गया। सरकार ने 44 मृतकों के परिवारों में 4 करोड़ 25 लाख रुपये मुआवजा बांटा है। 233 घायलों को 1 करोड़ 75 लाख 40 हजार रुपये दिया गया है। 731 आवासीय मकान क्षतिग्रस्त होने पर 8 करोड़ 51 लाख 27 हजार 499 रुपये मुआवजा दिया गया है। इसी प्रकार 1176 कमर्शियल दुकानों की क्षतिपूर्ति के लिए 11 करोड़ 28 लाख 18 हजार 42 रुपये मुआवजा दिया गया। पशु, ई-रिक्शा और आटो आदि के नुकसान पर 12 लोगों को 4 लाख 42 हजार 875 रुपये दिया गया है। इस दौरान 22 झुग्गियां क्षतिग्रस्त हुई थीं, उन पीड़ितों में 5 लाख 50 हजार रुपये बांटे गए, जबकि दंगे की जद में 3 स्कूल भी आए थे, जिसे 20 लाख रुपये मुआवजा दिया गया। इस तरह, सरकार अब तक 2,221 दंगा पीड़ित लोगों में 26 करोड़ 9 लाख 78 हजार 416 रुपये मुआवजा बांट चुकी है।

तत्काल राहत देने के लिए 25 हजार की आर्थिक मदद की थी: पिछले साल दिल्ली दंगे में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों को दिल्ली सरकार ने तत्काल प्रभाव से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी थी। इस काम में 18 एसडीएम को प्रभावित इलाकों में लोगों की मदद के लिए लगाया गया था। साथ ही, रात के लिए चार अलग से एसडीएम तैनात किए गए थे।

दिल्ली सरकार ने उत्तर-पूर्वी जिले के डीएम कार्यालय में आर्थिक मदद के लिए कैंप लगाया था। इसके अलावा एक मोबाइल एप भी जारी किया गया था। सरकार ने लोगों की मदद के लिए अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए थे। आप के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने बताया कि 84 के दंगा पीड़ितों को केजरीवाल सरकार बनने के बाद ढेर सारी सुविधाएं और बकाया मुआवजा दिया गया। उन्हें मदद के लिए वर्षो भटकना पड़ा।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बिहार: स्कार्पियो और ट्रक में हुई भीषण टक्कर, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख
Next: UP: नशे में पति ने की हैवानियत, पत्नी को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.