Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • UP: नशे में पति ने की हैवानियत, पत्नी को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • देश

UP: नशे में पति ने की हैवानियत, पत्नी को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
husband-beaten-wife

कौशाम्बी कोतवाली के कायमपुर गांव में रविवार की शाम शराब के नशे में युवक हैवान बन गया। विवाहिता को निर्वस्त्र करके बेरहमी से पीटा। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके नाजुक अंगों में लोहे की रॉड डाली। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए आरोपित पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

कौशाम्बी कोतवाली के कायमपुर गांव की पीड़ित महिला ने बताया कि पांच दिन पहले शराब के नशे में धुत पति घर पहुंचा और उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। निर्वस्त्र कर पीटते हुए गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। इसके बाद मुंह में कपड़ा ठूसकर मरणासन्न समझ गांव के बाहर झाडियों के बीच फेंक दिया। दूसरे दिन होश में आने के बाद विवाहिता मायके पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। आरोप है कि नामजद शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

रविवार को पीड़िता को पुलिस ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पति, जेठ व ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सीओ सिटी डॉ. केजी सिंह ने बताया कि महिला के साथ पति ने मारपीट की है। अन्य आरोप निराधार हैं। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने 2,221 दंगा पीड़ितों को दिया 26 करोड़ रुपये का मुआवजा
Next: देश के इन राज्यों में कोविड-19 की वापसी को लेकर हाईअलर्ट पर उत्तर प्रदेश सरकार

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.