Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • Ind Vs Eng: दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में आज भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट, राष्ट्रपति कोविंद करेंगे उद्घाटन
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

Ind Vs Eng: दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में आज भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट, राष्ट्रपति कोविंद करेंगे उद्घाटन

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
motera-stadium-1614130879-1614138074

इंडिया-इंग्लैंड के बीच खेली जा रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट आज (बुधवार) दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा में खेला जाएगा। गुजरात के अहमदाबाद शहर में बने इस स्टेडियम का उद्घाटन भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे। इस अवसर पर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे।

बता दें कि इस टेस्ट के साथ ही इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट में इस्तेमाल होने वाली 3 तरह की गेंदों SG, कूकाबुरा और ड्यूक से डे-नाइट टेस्ट खेलने वाली दुनिया की पहली टीम बन जाएगी। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और वेस्टइंडीज ने 2, जबकि ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका ने सिर्फ 1 ही तरह की गेंद से टेस्ट खेला है।

इंग्लैंड पर इंडिया भारी 
भारत में इंडिया-इंग्लैंड के बीच कुल 124 टेस्ट मैच खेल गए हैं। जिनमें भारत ने 27 और इंग्लैंड ने 48 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं, 49 टेस्ट मैच ड्रा रहे हैं। भारत में कुल 62 टेस्ट हुए हैं। जिसमें भारत ने 20 और इंग्लैंड ने 14 में जीत दर्ज की है। जबकि 28 टेस्ट मैच ड्रा रहे हैं। इस हिसाब से इंडिया घर में इंग्लैंड पर भारी नजर आ रही है।

अब तक ड्रा नहीं हुआ कोई भी डे-नाइट टेस्ट मैच
क्रिकेट के इतिहास में अब तक 30 डे-नाइट टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। जिनमें से कोई भी मैच ड्रा नहीं हुआ है। ऑस्ट्रेलिया ने 8 डे-नाइट टेस्ट मैच खेले हैं और सभी 8 टेस्ट में जीत हासिल की है। श्रीलंका ने 3 डे-नाइट टेस्ट खेले हैं, जिनमें 2 में जीत और 1 में हार मिली है। इंग्लैंड ने 3 टेस्ट में 1 में जीत 2 में हार का सामना किया है। इंडिया ने 2 टेस्ट खेले हैं 1 में जीत दूसरे में हार मिली है। वहीं न्यूजीलैंड ने 3 डे-नाइट टेस्ट में 1 में जीत दो में हार झेली है। पाकिस्तान ने 4 टेस्ट में से 3 में हार और एक में जीत दर्ज की है। साउथ अफ्रीका ने 2 डे-नाइट टेस्ट मैच में से 1 में जीत और 1 में हार का सामना किया है। वहीं, बांग्लादेश ने 1 टेस्ट खेला है जिसमें उसे हार का मुंह देखना पड़ा। वहीं, वेस्टइंडीज ने 3 टेस्ट खेले हैं तीनों में हार ही मिली है। जिम्बाब्वे ने भी 1 मैच खेला है जिसमें उसे हार मिली है।

पिच और मौसम रिपोर्ट
अहमदाबाद में टेस्ट के दौरान पांचों दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है। तापमान 18 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मोटेरा के नए स्टेडियम में पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है।

दोनों टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन

इंडिया: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह।

इंग्लैंड: रोरी बर्न्स, डॉम सिबली, डेन लॉरेंस, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, ओली पोप, बेन फोक्स (विकेटकीपर), ओली स्टोन, जैक लीच, स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन।

Post navigation

Previous: मोटेरा स्टेडियम में खिलाड़ियों को मिलेगी ऐसी सुविधाए जो दुनिया के किसी स्टेडियम में नहीं
Next: महाराष्ट्र में फिर कोविड-19 की नई लहर, एक गांव के 155 लोगों को हुए संक्रमित

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.