Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सड़क दुर्घटना के शिकार हुए विश्व के तीसरे सबसे बड़े गोल्फ प्लेयर
  • देश
  • विदेश

सड़क दुर्घटना के शिकार हुए विश्व के तीसरे सबसे बड़े गोल्फ प्लेयर

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (25)

लॉस एंजिल्स में हुए सड़क दुर्घटना में गोल्फ के जाने माने खिलाड़ी टाइगर वुड्स जख्मी हो गए. जख्मी गोल्फ खिलाड़ी को उपचार के लिए पास के ही एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा  है. कहा गया है कि उनके पैर में चोट आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लॉस एंजिल्स में मंगलवार प्रातः 7.12 बजे रॉबिंग हिल्स एस्टेट्स और रैंचो पालोस वेरिड्स के पास टाइगर वुड्स की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई. गोल्फ खिलाड़ी के एजेंट डैनियल रैपापोर्ट ने एक बयान में बोला, “कैलिफोर्निया में आज सुबह टाइगर वुड्स एक कार दुर्घटना का शिकार हुए, जहां उन्हें पैर में चोटें आईं हैं. वह अभी भी सर्जरी करा रहे हैं.”

साथ ही घटना की गोपनीयता बनाने और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया. जंहा इस बात का पता चला है कि जब उनकी कार दुर्घटना का शिकार हुई, तो वे कार को खुद चला रहे थे. उनके साथ और कोई नहीं था, वहीं कार की स्पीड भी बहुत अधिक बताई जा रही है. उसी दौरान कार डिवाइडर से टकरा गई और ये घटना हुई.

वहीं यह भी कहा जा रहा है कि टाइगर वुड्स अमेरिकी पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी हैं जिनकी उपलब्धियां उन्हें अब तक का सबसे सफल गोल्फ खिलाड़ी बनाती हैं. वे पूर्व विश्व नंबर 1 और दुनिया के सबसे महंगे पेशेवर खिलाड़ी रह चुके हैं. वहीं वर्ष  2010 में अपनी जीत और विज्ञापनों से 9 करोड़ डॉलर से अधिक कमाए थे. कई गोल्फ रिकॉर्ड्स उनके नाम है. यही नहीं उन्हें 2021 में वर्ल्ड गोल्फ हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा. वुड्स ने 15 प्रमुख पेशेवर गोल्फ प्रतियोगिताएं जीती हैं. यह किसी पुरुष खिलाड़ी की दूसरी सर्वोच्च उपलब्धि हैं. ऐसे ही 82 पीजीए टूर प्रतियोगिताएं जीतने वाले वे दुनिया के तीसरे खिलाड़ी हैं.

Post navigation

Previous: गुजरात चुनाव: भाजपा के गढ़ में ‘आप’ की धमाकेदार एंट्री, 26 फरवरी को सीएम केजरीवाल का सूरत दौरा
Next: आपके शरीर के लिए बेहद जरुरी है विटामिन-डी, जानिए….

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.