Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में यह मशहूर अभिनेता निभाएगा विलेन का रोल, आज से शुरू करेगा शूटिंग
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मेन स्लाइड

‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में यह मशहूर अभिनेता निभाएगा विलेन का रोल, आज से शुरू करेगा शूटिंग

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर संजय लीला भंसाली जल्द ही फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को रिलीज करने वाले हैं। बीते दिनों ही इस फिल्म का टीजर आया था जिसमे आलिया भट्ट ने अपने जलवे दिखाए थे। अब हाल ही में सामने आई खबर के मुताबिक इस फिल्म में अजय देवगन भी दिखाई देने वाले हैं। जी हाँ, इस फिल्म में अजय देवगन की एंट्री हो गई है और वह इस फिल्म में विलेन बने नजर आने वाले हैं। काफी समय से यह खबरें आ रहीं थीं कि अजय देवगन इस फिल्म में नजर आ सकते हैं लेकिन अब इस खबर पर पक्की मोहर लग गई है। मिली जानकारी के मुताबिक अजय देवगन इस फिल्म में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

27 फरवरी यानी आज से अजय इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। वैसे यह पहली बार होने वाला है जब अजय और आलिया पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं। आपको हम यह भी बता दें कि 22 साल बाद अजय संजय लीला भंसाली की किसी फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं। जी दरअसल इससे पहले अजय देवगन ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में काम किया था जो सुपरहिट रही थी। फिलहाल यह कहा जा रहा है कि वो फिल्म में करीम लाला के रोल में नजर आ सकते हैं।

जी दरअसल करीम लाला वह शख्स थे जिससे गंगूबाई ने न्याय की गुहार लगाई थी। फिल्म के टीजर के बारे में बात करें तो टीजर की शुरुआत होती है बैकग्राउंड में चल रही आवाज से।।। ‘कमाठीपुरा में कभी रात नहीं होती क्योंकि वहां गंगू रहती है, गंगू चांद थी और चांद ही रहेगी।’ आप देख सकते हैं इस फिल्‍म में गंगूबाई को माफिया क्‍वीन कहा गया है, हालांकि उनके माफिया क्‍वीन बनने की कहानी साधारण नहीं है। गंगू बाई ने जो दर्द झेला, उसी दर्द को ताकत बनाकर वह माफिया बनीं।

Post navigation

Previous: पेट्रोल-डीजल के दामों में आज फिर हुई बढोत्तरी, हुआ इतना ज्‍यादा महंगा
Next: केरल में अप्रैल की इस तारीख से विधानसभा चुनाव का होगा आयोजन

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.