Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • IPL 2021 के लिए तैयारी के लिए एमएस धोनी इस दिन चेन्नई सुुपर किंग्स की कैंप में होंगे शामिल
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

IPL 2021 के लिए तैयारी के लिए एमएस धोनी इस दिन चेन्नई सुुपर किंग्स की कैंप में होंगे शामिल

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (16)

आइपीएल 2021 की शुरुआत कब से होगी इसकी घोषणा अब तक बीसीसीआइ के द्वारा नहीं की गई है, लेकिन इस लीग के 14वें सीजन के लिए फ्रेंचाइजियों ने अपनी तरफ से तैयारियां शुरू कर दी है। उम्मीद की जा रही है कि, आइपीएल 2021 की शुरुआत अप्रैल महीने के दूसरे सप्ताह से हो सकती है और इसके लिए टीमें तैयारियों के लिए अपने कैंप का आयोजन एक महीने पहले कर सकती है। सीएसके की बात करें तो ये फ्रेंचाइजी 11 मार्च से नए सीजन की तैयारी की योजना बना रही है जिसमें कप्तान एम एस धौनी भी शामिल हैं।

इस टीम के कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपनी-अपनी टीमों के लिए इंटरनेशल मैच खेल रहे हैं, लेकिन एम एस धौनी, सुरेश रैना जैसे क्रिकेटर जो इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं वो पहले दिन से ही तैयारी के लिए आयोजित किए जाने वाले कैंप के लिए उपलब्ध होेंगे। सीएसके के एक अधिकारी ने इनसाइड स्पोर्ट से बात करते हुए कहा कि, हम उम्मीद कर रहे हैं कि, सभी खिलाड़ी बैचों में आना शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि, टीम के कप्तान एम एस धौनी कैंप के लिए पहले ही दिन से उपलब्ध हैं। खिलाड़ियों की उपलब्धता कोई बड़ा मसला नहीं है और हमें उम्मीद है कि कैंप की शुरुआत सफलता पूर्वक होगी और हम पूरी तरह से बॉयो-बबल प्रोटोकॉल को फॉलो करेंगे। हम कैंप में खिलाड़ियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखेंगे और जो भी जरूरी टेस्ट हैं वो किए जाएंगे।

सीएसके के लिए पिछला सीजन अच्छा नहीं रहा था और ये टीम प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाई थी। खराब प्रदर्शन की वजह से टीम के कई खिलाड़ियों को रीलिज कर दिया गया था जिसमें हरभजन सिंह, केदार जाधव जैसे खिलाड़ी थे तो वहीं इस सीजन के लिए मोइन अली, कृष्णप्पा गौतम, चेतेश्वर पुजारा जैसे खिलाड़ियों को टीम के साथ जोड़ा गया है।

Post navigation

Previous: भोजपुर में अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार तीन दोस्तों को रौंदा, एक की गई जान
Next: वायदा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें क्या हैं रेट

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.