Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दिल्ली एमसीडी इलेक्शन रिजल्ट : MCD उपचुनाव में AAP की बड़ी जीत, भाजपा को लगा झटका
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

दिल्ली एमसीडी इलेक्शन रिजल्ट : MCD उपचुनाव में AAP की बड़ी जीत, भाजपा को लगा झटका

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
4e62c7d77ccea2f556f9322d63f58048

दिल्ली में एमसीडी के पांच वार्डों में हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। जबकि बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी ने 5 में से 4 सीट पर कब्जा कर लिया है। वहीं एक सीट कांग्रेस के खाते में आया है। जबकि बीजेपी एक भी सीट पर जीत दर्ज नहीं कर पाई।

त्रिलोकपुरी, शालीमार बाग वार्ड, रोहिणी-C और कल्याणपुरी सीट पर आम आदमी पार्टी उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। जबकि पूर्वी दिल्ली की चौहान बांगड़ सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विजयी हुए हैं। गौरतलब है कि नगर निगम के पांच वार्ड के लिए 28 फरवरी को उपचुनाव हुए थे। इनमें 50 फीसदी से अधिक मतदान हुआ था। इन पांच वार्ड में से चार आप के पास थे जबकि शालीमार बाग नॉर्थ से बीजेपी के पार्षद थे।

एमसीडी उप चुनाव में जीत से आम आदमी पार्टी बेहद उत्साहित नजर आ रही है। चुनाव परिणाम पर खुशी व्यक्त करते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि ‘दिल्ली की जनता ने नगर निगम उप चुनाव में 5 में से 4 सीटें देकर जिस तरह अरविंद केजरीवाल जी की राजनीति पर भरोसा जताया है और जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ किया है उससे ये बात साफ हो गई कि नगर निगम के 15 साल के बीजेपी के शासन से दिल्ली की जनता अब बहुत तंग आ चुकी है और अब चाहती है पूरी तरह से झाड़ू लगाकार भाजपा को साफ कर दिया जाए और यह बात इस बात का संकेत है कि जनता क्या चाहती है।’

साथ ही उन्होंने ट्वीट किया है, ‘एमसीडी उपचुनाव में 5 में से 4 सीटें जीतने पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई। बीजेपी के शासन से दिल्ली की जनता अब दुखी हो चुकी है। अगले साल होने वाले MCD चुनाव में जनता अरविंद केजरीवाल जी की ईमानदार और काम करने वाली राजनीति को लेकर आएगी।’

एमसीडी उपचुनाव में 5 में से 4 सीटें जीतने पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई.

बीजेपी के शासन से दिल्ली की जनता अब दुखी हो चुकी है. अगले साल होने वाले MCD चुनाव में जनता @ArvindKejriwal जी की ईमानदार और काम करने वाली राजनीति को लेकर आएगी

— Manish Sisodia (@msisodia) March 3, 2021

कौन जीता- कौन हारा…

– त्रिलोकपुरी वार्ड से AAP उम्मीदवार विजय कुमार ने 4986 वोट से जीत हांसिल की।  उन्हें कुल 12845 वोट मिले। जबकि BJP उम्मीदवार ओम प्रकाश को 7859 वोट मिले।

– शालीमार बाग वार्ड से AAP उम्मीदवार सुनिता मिश्रा ने 2705 वोट से जीत दर्ज की उन्हें कुल 9764 वोट मिले। वहीं BJP उम्मीदवार सुरभि जाजू को 7059 वोट मिले।

– रोहिणी-C सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रामचंद्र 2985 वोट से जीते। आप उम्मीदवार रामचंद्र को 14,388 वोट मिले। जबकि बीजेपी उम्मीदवार राकेश को 11,343 वोट मिले।

– कल्याणपुरी में AAP उम्मीदवार धीरेंद्र कुमार ने 7043 वोट से जीत दर्ज कर ली है। उन्हें कुल 14302 वोट मिले हैं। जबकि दूसरे नंबर पर रहे BJP उम्मीदवार सिया राम को 7259 मिले।

– पूर्वी दिल्ली की चौहान बांगड़ सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार जुबेर अहमद 10,642 वोट से जीते। उन्हें कुल 16,203 वोट मिले। जबकि दूसरे नंबर पर रहे आम आदमी पार्टी के मोहम्मद इशराक को 5561 वोट मिले।

Post navigation

Previous: शिक्षा और कौशल विकास पर बोले पीएम मोदी, ‘आत्मनिर्भर भारत के लिए आत्मविश्वास जरूरी’
Next: केरल सीएम के दामाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में, पढ़ें पूरी खबर

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.