Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • महाराष्ट्र में कोविड-19 वैक्सीन लगाने के बाद 40 वर्षीय युवक की हुई मौत
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • स्वास्थ्य

महाराष्ट्र में कोविड-19 वैक्सीन लगाने के बाद 40 वर्षीय युवक की हुई मौत

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (25)

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में एक टीकाकरण सेंटर पर मंगलवार को कोरोना वायरस वैक्सीन की दूसरी खुराक देने के उपरांत 40 वर्ष के एक शख्स की जान चली गई है. वहीं इस  मृतक की पहचान सुखदेव किराड के रूप में की गई है. सुखदेव भिवंडी में एक नेत्र सर्जन के यहां ड्राइवर के तौर पर कार्य कर रहे थे. सुखदेव ने मंगलवार को कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी खुराक ली थी. जिसके कुछ ही वक़्त के उपरांत उनकी मौत हो गई. ठाणे के रहने वाले सुखदेव ने 28 जनवरी को पहली डोज भी ले लिए थे.

सुखदेव किराड मंगलवार को वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचे जहां  प्रातः तकरीबन 11 बजे उन्हें वैक्सीन लगाई गई. वैक्सीन लगाने के उपरांत उन्हें 15 मिनट तक ऑब्जर्वेशन में रखा गया. लेकिन कुछ देर के बाद सुखदेव किराड बेहोश हो गए. उन्हें टीकाकरण सेंटर से भिवंडी में IGM हॉस्पिटल ले जाया गया मगर भर्ती कराने से पहले ही उनकी जान जा चुकी थी.

जंहा इस बात का पता चला है कि सुखदेव किराड के शव को फॉरेंसिक पोस्टमार्टम के लिए मुंबई के जेजे हॉस्पिटल भेज दिया गया. सूत्रों का कहना है कि सुखदेव की मौत की वजहों का पता पोस्टमार्टम के उपरांत ही चल पाएगा. भिवंडी वैक्सीनेशन सेंटर पर टीका लगाने पहले सुखदेव किराड का पल्स और ब्लड प्रेशर की जांच की थी, जोकि नॉर्मल था. सूत्रों ने यह भी बताया कि सुखदेव को हाइपरटेंशन की समस्या थी जिसके लिए वह दवा खा रहे थे. सुखदेव के परिजनों ने इस मामले में उचित जांच की मांग की है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: चिराग पासवान को बड़ा झटका, 200 से ज्यादा कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल
Next: उत्तराखंड: चार धाम यात्रा शुरू होने से पहले दुरुस्त हो व्यवस्था, प्रशासन के पास पर्याप्त समय

Related Stories

CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 6 hours ago 0
14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 day ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.