Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी का जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देश
  • मेन स्लाइड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी का जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
Untitled-53

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने राज्य के उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ जिलों में कहीं- कहीं भारी वर्षा व तीन हजार मीटर से ऊपर के स्थानों पर भारी बर्फबारी की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सात व आठ मार्च को राज्य के पर्वतीय हिस्सों में भारी बारिश व बर्फबारी के साथ ही कहीं कहीं तीस से चालीस किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावनाए जताई गई है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में सात मार्च को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चम्पावत, नैनीताल जिलों में ओलावृष्टि होने आकाशीय बिजली गिरने की संभावनाएं जताई गई है।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार ऊंचाई वाले इलाकों में सात व आठ मार्च को भारी हिमपात के कारण बर्फ जमा होने के कारण सड़कें अवरूद्ध हो सकती है। बिजली व दूरसंचार लाइनों को भी नुकसान पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, पांच, छह मार्च को चमोली, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, पिथौरागढ़ में बारिश हो सकती है। वहीं, राजधानी देहरादून में दिन के समय धूप निकली हुई है, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: भारत और अमेरिका के साथ तनाव के बीच ड्रैगन ने रक्षा बजट में भारी बढ़ोतरी का किया ऐलान
Next: वॉशिंग्टन सुंदर ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाए नाबाद 96 रन, टेस्ट करियर के पहले शतक से चूके

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 14 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 14 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 14 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.