Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • Ind vs Eng 4th Test: इंग्लैंड का गिरा चौथा विकेट, बेन स्टोक्स आउट हुए, भारत के पास 160 रन की बढ़त
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

Ind vs Eng 4th Test: इंग्लैंड का गिरा चौथा विकेट, बेन स्टोक्स आउट हुए, भारत के पास 160 रन की बढ़त

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
4thtestsday3scores_b_06

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। आज यानी शनिवार 6 मार्च को मुकाबले के तीसरे दिन का खेल खेला जा रहा है। मोटेरा में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम अच्छी स्थिति में है। 297/7 से आगे खेलते हुए भारतीय टीम 114.4 ओवर में 365 रन पर ढेर हो गई। वॉशिंग्टन सुंदर 96 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत के पास अब 160 रन की बढ़त है। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने खबर लिखे जाने तक अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट पर 35 रन बना लिए हैं

इंग्लैंड की दूसरी पारी, गिरे चार विकेट

160 रन की बढ़त का पीछा करते हुए इंग्लैंड को दूसरी पारी में भी अच्छी शुरुआत नहीं मिली। आर अश्विन ने लगातार दो गेंदों पर दो बल्लेबाजों को आउट किया। अश्विन ने पहले जैक क्रॉले को 5 रन के निजी स्कोर पर अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच आउट कराया और फिर अगली ही गेंद पर जॉनी बेयरेस्टो को भी रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराकर बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। तीसरा विकेट डॉम सिब्ले के रूप में गिरा जो तीन रन बनाकर रिषभ पंत के हाथों कैच आउट हुए।

बेन स्टोक्स ने पिछली पारी में अर्धशतक लगाया था,लेकिन दूसरी पारी में सिर्फ दो रन पर वो अक्षर पटेल की गेंद पर विराट कोहली के हाथों लपके गए।

भारत की पारी, पंत का शतक

मैच के तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाज वॉशिंग्टन सुंदर और अक्षर पटेल ने आठवें विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की। ये साझेदारी यहीं नहीं रुकी। दोनों ने 100 रन की साझेदारी भी पूरी की। इसके बाद अक्षर पटेल ने एक रन चुराने के चक्कर में अपना विकेट खो दिया। वे 43 रन बनाकर रन आउट हो गए और अपने पहले टेस्ट अर्धशतक से चूक गए। नौवें विकेट के रूप में इशांत शर्मा पवेलियन लौटे, जो बेन स्टोक्स की गेंद पर lbw आउट हो गए।

आखिरी विकेट के रूप में मोहम्मद सिराज पवेलियन लौटे। उन्हें बेन स्टोक्स ने क्लीन बोल्ड कर दिया। इस तरह दूसरे छोर पर वॉशिंग्टन सुंदर 96 रन बनाकर नाबाद रहे और अपने टेस्ट करियर के पहले शतक से चूक गए।

इस मुकाबले की बात करें तो इंग्लैंड की टीम के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी और टीम 205 रन पर ढेर हो गई थी। इसके बाद भारतीय टीम ने मोर्चा संभाला और मैच के पहले दिन के आखिर में और दूसरे दिन जमकर बल्लेबाजी की। रिषभ पंत ने दमदार शतक ठोका, जबकि वॉशिंग्टन सुंदर ने अर्धशतक जड़ा। वहीं, रोहित शर्मा 49 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन उन्होंने टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया था, क्योंकि भारतीय टीम के लिए ये मुकाबला काफी अहम है।

भारतीय टीम को अगर आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेलना है तो फिर इस मुकाबले को कम से कम ड्रॉ तक पहुंचना होगा। वहीं, अगर भारत ये मुकाबला जीत जाता है तो फिर शान से 18  जून से लंदन के लॉर्ड्स में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा।

Post navigation

Previous: वॉशिंग्टन सुंदर ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाए नाबाद 96 रन, टेस्ट करियर के पहले शतक से चूके
Next: अगले पांच साल तक बरकरार रह सकता है मौजूदा मुद्रास्फीति बैंड, केंद्र और RBI ने दिए संकेत

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.