Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सैफ अली खान ने भी करवाया कोरोना वैक्सीनेशन, तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मेन स्लाइड

सैफ अली खान ने भी करवाया कोरोना वैक्सीनेशन, तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
18_01_2021-saif_ali_khan_21283083

आप सभी जानते ही होंगे आजकल कोरोना वैक्सीनेशन प्रोग्राम जारी है। इस बीच कई बड़ी-बड़ी और नामी हस्तियां वैक्सीनेशन करवा रहीं हैं। इस लिस्ट में सतीश शाह, राकेश रोशन, अल्का याग्निक सहित कई नामी हस्तियां शामिल हैं। अब इन सभी के बीच सैफ अली खान ने भी वैक्सीनेशन करवाया है। मिली जानकारी के मुताबिक सैफ अली खान ने बीते शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन का डोज लिया है। अब कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं जो आप देख सकते है। जी दरअसल सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें सैफ अली खान कोरोना वैक्सीन सेंटर से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं।

इसी के साथ ही बाहर आकर वे कार में बैठकर चले जाते हैं। आप देख सकते हैं विरल ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘सैफ अली खान ने बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स स्थित कोविड वैक्सीन सेंटर पर अपना डोज लिया है।’ वैसे आप सभी को पता हो तो बीते शुक्रवार को ही सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान का जन्मदिन था। अब अगर वर्क फ्रंट के बारे में बात करें तो सैफ अली खान कई सारी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इस लिस्ट में जो फिल्म सबसे अधिक चर्चा में है वह साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ आने वाली फिल्म ‘आदिपुरुष’ है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इस फिल्म के अलावा सैफ अली खान भूत पुलिस फिल्म में भी नजर आने वाले हैं। अगर फिल्म आदिपुरुष के बारे में बात करें तो सैफ की यह फिल्म हिंदू ग्रंथ रामायण पर आधारित है। इस फिल्म में सैफ अली खान का किरदार लंकेश रावण का है। आखिरी बार सैफ अली खान वेब सीरीज ‘तांडव’ में नजर आए थे जो खासा विवादों में रही थी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अगले पांच साल तक बरकरार रह सकता है मौजूदा मुद्रास्फीति बैंड, केंद्र और RBI ने दिए संकेत
Next: अमेरिका ने ड्रोन से निपटने के लिए सीरिया ड्रोन-रोधी रक्षा प्रणाली की तैनाती की शुरू

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.