Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • इंग्लैंड के दिग्गज का बड़ा दावा, बताया कौन सी टीम खिताब जीतने की है दावेदार
  • खेल
  • देश
  • विदेश

इंग्लैंड के दिग्गज का बड़ा दावा, बताया कौन सी टीम खिताब जीतने की है दावेदार

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
photo-81367808

इंग्लैंड की टीम भारत के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज के दो मुकाबले हारने के साथ ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस से बाहर हो गई थी, जबकि भारत ने सीरीज 3-1 से जीतकर आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में शान से जगह बना ली। इसके बाद इंग्लैंड की टीम के पूर्व लेफ्ट आर्म स्पिनर मोंटी पनेसर ने एक बड़ा दावा किया है और बताया है कि कौन सी टीम खिताब जीतने की दावेदार है।

इंग्लैंड की टीम के पूर्व दिग्गज मोंटी परेसर का कहना है कि भारत इस साल जून में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीत सकता है। भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए चौथे टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को इंग्लैंड को पारी और 25 रनों से अंतर से हरा दिया और चार मैचों की सीरीज 3-1 से जीत ली। इस तरह टीम इंडिया ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई, जहां 18 जून से भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ महामुकाबले में उतरना है। ये इस टूर्नामेंट का पहला सत्र है।

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के लिए इंग्लैंड लेजेंड्स टीम का हिस्सा बने मोंटी पनेसर ने न्यूज एंजेसी आइएएनएस से बात करते हुए कहा, “मेरी राय में भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीत सकती है। भारत एक अच्छी टीम है और उसने हाल ही में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। न्यूजीलैंड भी अच्छी टीम है।” भारतीय टीम ने आइसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मुकाबले खेले थे और दोनों ही मैचों में टीम को हार झेलनी पड़ी थी। इस टूर्नामेंट को टेस्ट क्रिकेट का वर्ल्ड कप कहा जा रहा है।

पनेसर ने इंग्लैंड की हार पर कहा, “इंग्लैंड की पिचों पर तेज गेंदबाजों को ज्यादा फायदा पहुंचता है, लेकिन यहां स्पिन गेंदबाजों को फायदा मिलता है। मुझे लगता है कि फाइनल मुकाबला चार-पांच दिन चले, क्योंकि यह पहला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल होगा। मेरी राय में उस मैच में सपाट पिच होगी।” 38 वर्षीय पनेसर ने इंग्लैंड के लिए 50 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 167 विकेट अपने नाम किए हैं। पनेसर ने 2006 में नागपुर में भारत के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू किया था और साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट खेला था।

Post navigation

Previous: सनातन हिंदू धर्म की आत्मा उत्तर प्रदेश में करती है निवास: सीएम योगी आदित्यनाथ
Next: सरकारी कंपनियों के निजीकरण के प्रस्तावों पर विचार की तैयारी, जानिए…

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-30 at 6.12.07 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

Sarvoday Times 1 month ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.