Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आर्थराइटिस के दर्द से हैं परेशान तो आज से ही करें ये 3 आसन
  • जीवन शैली

आर्थराइटिस के दर्द से हैं परेशान तो आज से ही करें ये 3 आसन

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
rt6rtd
मौसम बदलते ही अकड़न और दर्द की समस्या बढ़ने लगती है। बदलते मौसम का सबसे ज्यादा असर आर्थराइिटस के मरीजो पर पड़ता है। बदलते मौसम की वजह से आर्थराइिटस  से ग्रस्त लोगों के जोड़ो में दर्द बढ़ने लगता है।लेकिन कुछ ऐसे आसन है जिन्हें करने से आर्थराइिटस के दर्द को कम किया जा सकता है। यही नहीं इन आसन को करने से जोड़ो का दर्द , अकड़न , और सूजन जैसी परेशानियों से भी राहत मिलती है। आइए जानते हैं कौन-से हैं ये आसन।
गोमुखासन

गोमुखासन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर बैठ जाएं। इसके बाद अपने बाएं पैर की एड़ी को उठाकर दाएं पैर के कूल्हे के पास रख दें। इसके बाद अपने दाएं पैर को बाएं पैर के ऊपर रख दें। अब अपने दाएं हाथ को पीठ के पीछ लें जाएं और अपने बाएं हाथ को कोहनी से मोड़ते हुए दाएं हाथ से मिला लें। आप इस अवस्था में करीब 2-3 मिनट तक रह सकते हैं।
सेतुबंधासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर लेट जाएं। इसके बाद अपने हाथों से अपनी कमर पकड़ लें। अपने कंधे और गर्दन को जमीन पर टिकाकर रखें और धीरे -धीरे अपने कूल्हें और पैर ऊपर की ओर उठा लें। कुछ देर इस अवस्था में बने रहे।
वृक्षासन

वृक्षासन एक स्थिर पेड़ की नकल करता है। वृक्षासन आपको एकाग्रता बढ़ाने में सहायता करता है। इसके अतिरिक्त इस आसान को करने से पैर और पीठ मजबूत होते हैं। इस आसन को करने के लिए सीधे खड़े हो जाए। इसके बाद अपने दाहिने घुटनें को मोड़ते हुए अपने दाहिने पंजे को बाएं जंघा पर रखें लें। फिर अपने हाथों को ऊपर करके जोड़ लें। अपने बाएं पैर को सीधा रखें और सतुंलन बनाए रखें।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सुप्रीम कोर्ट ने वोडाफोन आइडिया व एयरटेल को झटका
Next: UNICEF के नए डाइट प्लान से बच्चों में दूर होगी मोटापे और खून की कमी की समस्या,

Related Stories

uihj-1
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली

30 मई 2026 का राशिफल

Sarvoday Times 4 months ago 0
6 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

वर्क फ्रॉम होम से बदल रही है जीवनशैली, जानिए कैसे

Sarvoday Times 4 months ago 0
4 (2)
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन

आपसे बेहतर कोई नहीं, पलक तिवारी के लिए रैपर किंग जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.