Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • इतने सालों के इतिहास को बदनाम कर रही आलिया की फिल्म…, कांग्रेस MLA ने की ये मांग
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मेन स्लाइड

इतने सालों के इतिहास को बदनाम कर रही आलिया की फिल्म…, कांग्रेस MLA ने की ये मांग

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (24)

कांग्रेस के एक MLA ने बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का नाम बदलने की माँग की है। महाराष्ट्र के मुम्बादेवी विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार MLA बने अमीन पटेल ने फिल्म के शीर्षक पर विरोध दर्ज कराया है। MLA अमीन पटेल ने कहा कि इस फिल्म का शीर्षक काठियावाड़ शहर को बदनाम करता है, इसीलिए इसे बदल दिया जाए। बता दें कि फिल्म में मुंबई के रेड लाइट एरिया की पुरानी कहानी दिखाई गई है।

अमीन पटेल ने आगे कहा अब ये शहर ऐसा नहीं है जैसा 50 के दशक में हुआ करता था। यहाँ की महिलाएँ अब विभिन्न क्षेत्रों में बड़ा मुकाम हासिल कर रही हैं। इस फिल्म का शीर्षक काठियावाड़ (कामतीपुर) शहर को बदनाम करता है। इसका नाम बदला जाना चाहिए।” बता दें कि जुलाई 30 को रिलीज होने जा रही इस मूवी को हुसैन जैदी की पुस्तक ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ के आधार पर बनाया गया है। इस फिल्म का डायरेक्शन संजय लीला भंसाली ने किया है, जो अक्सर अपनी पिछली फिल्मों के कारण विवादों में रहे हैं।

अमीन पटेल ने महाराष्ट्र विधानसभा में बोलते हुए ये मुद्दा उठाया। उस क्षेत्र के लोगों ने भी फिल्म के टाइटल पर आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने इस फिल्म पर इलाके को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के 200 वर्षों के इतिहास को ये मूवी  बदनाम कर रही है। गंगूबाई काठियावाड़ी 60 के दशक में मुंबई के अपराध जगत में काफी बड़ा नाम बन गई थी। कहा जाता है कि उनके पति ने उन्हें मात्र 500 रुपए के लिए बेच दिया था। इसके बाद वो वेश्यावृत्ति में उतर गई थी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सोने के वायदा भाव में तेजी, चांदी भी चमकी, जानें क्या हैं रेट
Next: अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र के दूतावासों ने म्यांमार के सुरक्षा बलों से की ये खास अपील

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 17 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.