Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • फरसे से काटा पत्नी की हथेली और पैर के पंजे, कहा- पुलिस आई तो वह भी न बचेगी
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार

फरसे से काटा पत्नी की हथेली और पैर के पंजे, कहा- पुलिस आई तो वह भी न बचेगी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
Murder-axe-1469281680_835x547

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक ऐला मामला सामने आया है जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। भोपाल में एक शराबी आदमी ने अपनी पत्नी की हथेली और पंजा सिर्फ इसलिए काट दिया क्योंकि उसे उसके चरित्र पर शक था। पत्नी का फिलहाल अस्ताल में इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मंगलवार देर रात की है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निशातपुरा के पारस कॉलोनी में 32 वर्षीय प्रीतम सिंह सिसोदिया पत्नी संगीता और एक सात साल के बेटे के साथ रहता था। प्रीतम मजदूरी करता है उसकी पत्नी इंदौर की एक फैक्ट्री में सुपरवाइजर है।

प्रीतम की पत्नी 15-15 दिन में भोपाल आती रहती है। वह जब घर आती थी तो फोन पर बात करती रहती थी। हालांकि, यह प्रीतम को गंवारा नहीं था और मंगलवार को शराब के नशे में घर पहुंचा तो उसकी पत्नी फोन पर बात कर रही थी। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि प्रीतम ने पत्नी पर फरसे से हमला कर दिया और बाएं हाथ की हथेली और बाएं पैर का पंजा काट दिया।

मां को खून से लथपथ देखकर दोनों का 7 वर्षीय बच्चा चिल्लाने लगा। इस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस जब पहुंचीं, तब प्रीतम कमरे में फरसा लेकर खड़ा था और वह पुलिस टीम पर भी हमले की बात कह रहा था। हालांकि, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पिछलें 24 घंटों में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, अब तक सामने आए 15 हजार से ज्यादा मामलें
Next: कभी भी टूट सकता है BJP से गठबंधन, CM नीतीश को मजबूत करें कार्यकर्ता: JDU नेता

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 20 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 20 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 20 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.