Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • UNICEF के नए डाइट प्लान से बच्चों में दूर होगी मोटापे और खून की कमी की समस्या,
  • जीवन शैली

UNICEF के नए डाइट प्लान से बच्चों में दूर होगी मोटापे और खून की कमी की समस्या,

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
dtrdtdr
यूनिसेफ का कहना है कि 20 रुपए से कम कीमत में तैयार हो जाने वाले पौष्टिक भोजन से बच्चों में कम वजन, मोटापा और एनीमिया जैसी समस्याओं से निपटा जा सकेगा। इसके लिए उन्हें खास डाइट प्लान का अनुसरण करना होगा। यह डाइट प्लान क्या है इसके लिए यूनिसेफ (संयुक्त राष्ट्र बाल कोष) ने व्यंजनों की एक किताब प्रस्तुत की है। इस पुस्तक का नाम ‘उत्तपम से लेकर अंकुरित दाल के पराठे’ है। किताब में बताया गया है कि बच्चों को किस तरह का आहार खिलाना है ताकि वो स्वस्थ्य रहे।
यह किताब 28 पन्नों की है। इसमें ताजे भोजन और उसे बनाने में कुल खर्च को भी बेहतरीन तरीके से बताया गया है। पुस्तक में दिए गए सभी व्यंजनों की कैलोरी मात्रा के अलावा प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, फाइबर, आयरन, विटामिन सी और कैल्शियम की मात्रा की विस्तृत जानकारी दी गई है। यह पुस्तक समग्र राष्ट्रीय पोषण सर्वेक्षण 2016-18 के निष्कर्षों पर आधारित है, इनके अनुसार पांच साल से कम उम्र के 35 फीसदी बच्चे कमजोर, 17 फीसदी बच्चे मोटापा से ग्रस्त और 33 फीसदी बच्चे सामान्य से कम वजन वाले होते जा रहे हैं।
सर्वेक्षण में यह भी पाया गया कि 40 प्रतिशत किशोरियां और 18 प्रतिशत किशोर एनीमिया के शिकार हैं। इस किताब में बच्चों में कम वजन की समस्या से निपटने के लिए आलू के भरवां पराठे, पनीर काठी रोल और साबूदाना कटलेट जैसे व्यंजनों की विधियां दी गई हैं। वहीं मोटापा दूर करने के लिए अंकुरित दाल के पराठे, पोहा और सब्जियों वाले उपमा के सुझाव दिए गए हैं।
यूनिसेफ की प्रमुख हेनरीटा एच फोर ने कहा कि इस किताब का उद्देश्य लोगों को यह बताना है कि कौन सा खाद्य पदार्थ कितना पौष्टिक है। साथ ही इसे स्कूलों के पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाना चाहिए और यदि क्षेत्रीय भाषाओं में इसका अनुवाद किया जाए तो इसे लोगों तक पहुंचाना आसान हो जाएगा।
अगली स्लाइड में पढ़िए कैसे अपने बच्चे के लिए बनाएं पनीर काठी रोल

अगर आपका बच्चा कमजोर है और शरीर नहीं बन रहा तो उसे पनीर काठी रोल खिलाएं। यूनीसेफ ने भी यह बात कही है। पनीर काठी रोल बनाने के लिए आपको निम्न चीजें लेनी होंगी..

1 कप आटा या मैंदा
2 चम्मच तेल
1 कप पनीर (कसा हुआ)
हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1/2 चम्मच अदरक (पेस्ट)
1/2 चम्मच जीरा
1/4 चम्मच गरम मसाला (पाउडर)
1/2 चम्मच लाल मिर्च (पाउडर)
1/2 चम्मच धनिया (पाउडर)
2 चम्मच टमाटर (केचप)
नमक स्वादानुसार
4 चम्मच चीज (कसा हुआ)
1 कप पत्ता गोभी (बारीक कटा हुआ)
4 चम्मच हरी चटनी
रिफाइंड तेल

अगली स्लाइड में पढें कैसे बनाएं…

सबसे पहले आटा गूंथ लें। इसके बाद पतली चपाती कीबेल लें। इन बेली हुई चपातियों को गर्म तवे के ऊपर डालें और सेंक लें। सिकी हुई चपातियों को एक प्लेट में रखें और ढक्कन से ढक दें ताकि वो नरम रहे। इसके बाद एक कड़ाही में कम आंच पर थोड़ा-सा रिफाइंड गरम करें। जीरा डालें। बाद में कटा हुआ प्याज डालें और भूने। अब इसमें अदरक का पेस्ट डालें और भूने। कढ़ाई में लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर, टमाटर केचप, हरा धनिया और हरी मिर्च डालें, अच्छी तरह से मिलाएं। इसके बाद गैस बंद कर दें। अब इसमें कसा हुआ पनीर और नमक डालें, सबको अच्छी तरह से मिलाएं।

आप चपाती को एक प्लेट में रखें और उसके ऊपर समान रूप से 1 चम्मच हरी चटनी फैला दें । बीच में भरावन का मसाला रखें और लंबाई में फैला दें। उसके उपर 1-2 चम्मच कसा हुआ पनीर और 1/4 कप कटा हुआ पत्ता गोभी डालें। मसाला को चपाती से लपेटकर रोल बना लें। उन्हें टमाटर केचप और हरी चटनी के साथ परोसें।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आर्थराइटिस के दर्द से हैं परेशान तो आज से ही करें ये 3 आसन
Next: एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी की शादी उससे दोगुनी उम्र के युवक से कर दी

Related Stories

uihj-1
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली

30 मई 2026 का राशिफल

Sarvoday Times 4 months ago 0
6 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

वर्क फ्रॉम होम से बदल रही है जीवनशैली, जानिए कैसे

Sarvoday Times 4 months ago 0
4 (2)
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन

आपसे बेहतर कोई नहीं, पलक तिवारी के लिए रैपर किंग जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.