Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली HC ने दिए सख्त आदेश, कहा- ठीक से मास्क नहीं लगाएं यात्री तो प्लेन से उतार दो…
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

दिल्ली HC ने दिए सख्त आदेश, कहा- ठीक से मास्क नहीं लगाएं यात्री तो प्लेन से उतार दो…

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (25)

कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया में हाहाकार मचा रखा है वही इस बीच भारत में कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय अलर्ट हो गया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने एयर इंडिया की फ्लाइट में कोलकाता से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की तरफ से मास्क न पहनने के मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए कहा कि ठीक से मास्क नहीं लगाएं यात्री तो प्लेन से उतार दो, नो फ्लाई सूचि में डाल दो।

जस्टिस सी हरिशंकर ने आदेश पारित करते हुए कहा, ‘कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए नियमों में ढिलाई सहन नहीं की जाएगी, विमान में यात्री बंद वातानुकूलित वातावरण में होते हैं, यदि उनमें से कोई पैसेंजर कोरोना संक्रमित होता है, तो यह अन्य पैसेंजर पर प्रभाव डाल सकता है, यह सामान्य ज्ञान का विषय है। जस्टिस सी हरिशंकर ने कहा कि यदि कोरोना का रोगी भले ही वह एसिम्टोमैटिक ही क्यों न हो, वह एक हाथ की लंबाई पर खड़े होकर बात कर रहा है तो वह वायरस प्रसारित करने के लिए काफी है।

उच्च न्यायालय ने आदेश दिया कि यदि कोई ठीक से मास्क नहीं लगा रहा है तो उसे प्लेन से उतार दीजिए तथा नो फ्लाई लिस्ट में डाल दीजिए। दिल्ली उच्च न्यायालय के जस्टिस सी हरि शंकर ने मास्क न लगाने तथा सामाजिक दुरी का पालन नहीं करने वाले पैसेंजर के विरुद्ध स्वत: संज्ञान लिया। दरअसल, 5 मार्च को कोलकाता जाते वक़्त जस्टिस ने देखा कि पैसेंजर जिद्दी हैं तथा फ्लाइट अटेंडेंट के आदेशों को नहीं सुन रहे हैं तथा मास्क ठीक से पहन नहीं रहे हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सूरत की सड़कों पर इस लड़की को स्टंट करना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next: CPI(M) ने 83 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, CM पिनाराई अपनी मौजूदा सीट से ही लड़ेंगे चुनाव

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 day ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 1 day ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.